यूटिलिटी

सोना-चांदी खरीदने का मन है? आज फिर चढ़ गए दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं 10 ग्राम सोने के भाव

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या सराफा बाजार में निवेश का इरादा है तो आज की खबर आपके काम की है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल डॉलर के बदलते मिजाज और घरेलू मांग में आई तेजी के चलते आज सोने और चांदी दोनों के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. 22 कैरेट हो या 24 कैरेट, सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गई है वहीं चांदी भी ऊंची कीमत पर ट्रेड कर रही है.

ग्लोबल मार्केट का कैसा है हाल?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो वहां सोने और चांदी दोनों में ही अच्छी-खासी रिकवरी देखने को मिली है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.70% चढ़कर 4,044.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के दामों में भी 1.51% का उछाल आया है और यह 57.935 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है.

भारतीय बाजार में भी उछाल

ग्लोबल मार्केट की इस तेजी का असर भारतीय वायदा बाजार पर भी साफ दिख रहा है. सुबह बाजार खुलते ही 10 ग्राम सोना करीब 0.70% की बढ़त के साथ लगभग ₹1,42,250 के आसपास कारोबार करता दिखा. पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब सोने की कीमतों में दोबारा तेजी लौटती दिख रही है.

दूसरी तरफ चांदी में और भी तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है. चांदी करीब 1.11% चढ़कर ₹2,20,830 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- कागज के नोटों का दौर होगा खत्म? जानिए 200-500 के प्लास्टिक करेंसी की सुगबुगाहट के बीच कैसे बदल जाएगा ATM का सिस्टम

आपके शहर में क्या हैं भाव?

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.42 लाख से ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोना जिससे ज्यादातर जेवर बनते हैं करीब ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है. अगर बात 18 कैरेट गोल्ड की करें तो यह ₹1.07 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसके साथ ही हाजिर बाजार में चांदी भी ₹2.21 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

60 minutes ago