Gold Silver Price Today: आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 94,800
रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,29,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
ये भी पढ़ें:Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 94,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 99,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…
Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…