दुनिया

बैकफुट पर आए ट्रंप! अमेरिकी राष्ट्रपति ने एलन मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- Elon Musk का व्यापार…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच रिश्तों में आई खटास अब कम होने लगी है. इस बात के संकेत खुद ट्रंप ने दिए. एलन मस्क की कंपनियों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी खत्म किए जाने की अटकलों के बीच ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क की कंपनियों को जो सब्सिडी सरकार की ओर से दी जा रही है, उसे खत्म नहीं किया जा रहा है.

नरम पड़े Trump के तेवर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हर कोई बात कर रहा है कि एलन मस्क की कंपनियों को जो सरकारी सब्सिडी दी जा रही है, उसे खत्म करने पर सरकार विचार कर रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, ना तो सब्सिडी खत्म होगी और न ही उनकी कंपनियों के खिलाफ सरकार कोई कदम उठाएगी. जो भी बातें की जा रही हैं, वो बिल्कुल गलत हैं. ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क और अमेरिका में काम कर रहे सभी व्यवसाय बढ़ें और फले-फूलें बस यही मैं चाहता हूं.

उन्होंने आगे कहा कि देश में लोग जितना अच्छा व्यापार करेंगे, उतना ही अमेरिका का फायदा होगा, ये देश के सभी लोगों के लिए अच्छा है. हम हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. मैं चाहता हूं कि यह सब ऐसे ही चलता रहे.

ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल का किया था विरोद

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का ये नया रुख देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि बीते कुछ दिनों में एलन मस्क और ट्रंप के बीच रिश्तों में कड़वाहट काफी ज्यादा बढ़ गई थी. एलन मस्क ने पहले DOGE के चीफ पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध करते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

यह भी पढ़ें- Trump का दावा निकला खोखला, ब्रिक्स नेताओं ने धमकी के बावजूद सम्मेलन में दिखाई एकता

एलन मस्क के बिग ब्यूटीफुल बिल के विरोध के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए थे कि जल्द ही एलन मस्क की कंपनी को मिलने वाली अरबों डॉलर की सब्सिडी को खत्म कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि एलन मस्क इसलिए गुस्से में हैं, क्योंकि उनकी कंपनी टेस्ला को मिलने वाली अरबों डॉलर की सब्सिडी जा रही है. अगर इसी तरह का उनका रवैया रहा, तो और भी बहुत कुछ खो सकते हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

32 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

48 minutes ago