देश

देशभर में मानसून का असर, दिल्ली-NCR में राहत की बारिश के बाद उमस बरकरार; पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update: देश के अधिकतर हिस्सो में मानसून अपने चरम पर है. बीते दिन दिल्ली-NCR में बारिश हुई जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला. गर्मी और उमस से हल्की राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर जलभराव लोगों के लिए परेशानी बन गया. वहीं अब मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी कर दिया है.

IMD का कहना है कि शनिवार तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली में देखने को मिल सकती है. वहीं गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, तापमान की बात करें तो 34 से 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है.

तटवर्ती राजयों में जमकर बरसेंगे बादल

पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में मौसम का नया सिस्टम उभर रहा है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके कारण तेज बारिश आने की संभावना बन रही है खासतौर पर तटवर्ती इलाकों में इसका असर दिखेगा. साथ ही ओडिशा के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बंगाल की खाड़ी में मौसम के नए सिस्टम का असर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है. यानी इन राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क मौसम

मौसम विभग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान में 2 दिनों तक शुष्क मौसम बना रहेगा. दरअसल मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा उत्तर की तरफ खिसककर हिमालय तलहटी की ओर स्थिर हो रहा है इसलिए इन राज्यों में ऐसा मौसम बनने की संभावना है. साथ ही इन राज्यों में बारिश का दौर भी इसी वजह से थम गया है.

बता दें कि कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के समय उमस और गर्मी का एहसास जयादा हो रहा है. साथ हीं मौसम ऐसा बना हुआ है कि रात के समय में भी घबराहत और बेचैनी से लोग परेशान हैं. वहीं आने वाले दिनों में भी ऐसा मौसम दिल्ली और चंडीगढ जैसे शहरी क्षेत्रों में ज्यादा परेशान कर सकता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Maldives Visit: आज मालदीव के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौते की उम्मीद

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

17 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

32 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago