यूटिलिटी

सोने-चांदी के बाजार में बड़ा उलटफेर: फेड रिजर्व के फैसले के बाद गिरे दाम, जानिए आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग का फैसला सामने आते ही ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू बुलियन बाजार तक सोने और चांदी के दामों में जोरदार हलचल मच गई है. फेड के इस बड़े फैसले का असर अब सीधे तौर पर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है जहां आज इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के भावों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि इस उतार-चढ़ाव के बीच आज देश और विदेश में सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

ग्लोबल मार्केट में फिसले दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमैक्स पर आज सुबह 9 बजे तक के आंकड़े काफी चौंकाने वाले रहे. निवेशकों की बिकवाली के चलते सोने के भाव में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आई और यह फिसलकर 4,132.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. ठीक ऐसा ही हाल चांदी का भी देखने को मिला, जहां चांदी भी 0.67 प्रतिशत लुढ़ककर 58.620 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करती नजर आई.

भारत में सोने-चांदी का हाल?

ग्लोबल मार्केट की इस सुस्ती का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. आज यानी 31 जुलाई को घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरे हैं, जबकि चांदी ने बिल्कुल उलट रुख दिखाया है.

आज भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं आम ग्राहक 22 कैरेट सोने को करीब 1,32,018 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,08,015 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेंड करता दिखा है.

जहां एक तरफ सोने में नरमी है वहीं दूसरी तरफ चांदी के तेवर कड़े बने हुए हैं. आज भारत में चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है और यह करीब 2,19,750 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर ट्रेड करती हुई दिखाई दे रही है. अगर आप भी इस मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखकर खरीदारी करने का मन बना रहे है तो अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से ताजा रेट्स की पुष्टि जरूर कर लें.

ये भी पढे़ं- आज चूके तो होगा भारी घाटा: जल्द निपटा लें ITR फाइलिंग का काम, वरना लग सकता है जुर्माना!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

1 hour ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago