सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जजों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है. अदालतों के जजों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन कर दिया गया है. इसके साथ ही 2022 से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और हाई कोर्ट के लिए अनुशंसित सभी कैंडिडेट्स की पूरी डीटेल्स अपलोड की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए मूल्यांकन मानदंड को भी वेबसाइट पर अपलोड किया है. अब जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया सार्वजनिक हो गई है.
यह भी पढ़ें- ईडी ने कहा- केजरीवाल की जमानत रद्द करने पर फिलहाल जोर नहीं, हाईकोर्ट में दी सफाई
महिलाओं, अल्पसंख्यकों, SC/ST और ओबीसी उम्मीदवारों की संख्या के बारे में डेटा की सिफारिश की गई है. वर्तमान में जजों से संबंधित उम्मीदवारों की सारी डीटेल्स ऑनलाइन की गई है. इस डेटा से पता चलता है कि अप्रूव उम्मीदवार की नियुक्ति में सरकार के द्वारा कितना समय लिया गया है.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को फटकार लगाई, सबूतों के बिना आरोप लगाने पर जताई नाराजगी
सुप्रीम के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “भारत के सुप्रीम कोर्ट की पूर्ण अदालत ने 1 अप्रैल, 2025 को फैसला लिया है कि इस कोर्ट के जजों की संपत्ति की जानकारी अदालत की वेबसाइट पर अपलोड करके सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा.” इसके साथ ही कहा गया कि “पहले से प्राप्त न्यायाधीशों की संपत्ति की जानकारी अपलोड की जा चुकी है. अन्य जजों की संपत्ति का ब्यौरा वर्तमान संपत्ति विवरण प्राप्त होने पर अपलोड किया जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…