Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोने- चांदी की कीमत हुई स्थिर, दिल्ली से लेकर यूपी तक जानें क्या है आज के ताजा भाव

Gold And Silver Price Today:भारी उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमत लगातार स्थिर रही. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत क्या है.

Gold Silver rate

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत स्थिर रही. ऐसे में आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर रही. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत भी स्थिर रही. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, सोना स्थिर, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज के ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत स्थिर दिखाई दे रही है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 88,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर रही. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 92,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी 92,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read