Gold Silver Price Today: अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास मौके के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए एक ऐसी खबर है जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. बुलियन मार्केट यानी सर्राफा बाजार से आज जो आंकड़े निकलकर आए हैं, उन्होंने बड़े-बड़े धुरंधर निवेशकों के पसीने छुड़ा दिए हैं. जिस सोने को हम मुसीबत का सबसे भरोसेमंद साथी मानते थे, उसकी चमक आज फीकी पड़ती दिख रही है.
मंगलवार की सुबह जब बाजार खुला, तो किसी ने नहीं सोचा था कि गिरावट इतनी गहरी होगी. देखते ही देखते चांदी की कीमतों में 9,050 रुपये की भारी कटौती दर्ज की गई और यह गिरकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई. सोने का हाल भी कुछ जुदा नहीं था; इसमें 2,360 रुपये की बड़ी सेंध लगी और भाव 1.37 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) के स्तर पर सिमट गया.
है
रानी की बात यह है कि यह सिर्फ भारत की कहानी नहीं है. ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो वहां सोना करीब 11% तक टूट चुका है. जानकारों की मानें तो साल 1983 के बाद सोने का यह अब तक का सबसे खराब हफ्ता साबित हुआ है. यानी पिछले 43 सालों में ऐसी गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई.
अब आप सोच रहे होंगे कि जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, तो सोने के दाम तो बढ़ने चाहिए, फिर इस बार उल्टा क्यों हो रहा है? इसकी सबसे बड़ी वजह है डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान. पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने के मूड में नहीं हैं. इस एक बयान ने युद्ध के डर को थोड़ा कम कर दिया, जिससे निवेशकों ने सोने से अपना पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे लेकिन मुनाफे वाले रास्तों पर लगाना शुरू कर दिया.
इसके अलावा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अभी ब्याज दरों में कटौती करने को तैयार नहीं हैं. जब बैंक अच्छा ब्याज देते हैं, तो लोग सोने के बजाय बैंक डिपॉजिट में पैसा रखना बेहतर समझते हैं, क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता. साथ ही, चीन के शेयर बाजार की कमजोरी ने भी सोने की डिमांड को काफी कम कर दिया है.
ये भी पढे़ं- कमाई की नो टेंशन! सरकारी गारंटी के साथ पाएं 8.2% तक ब्याज, हर महीने होगी 20 हजार से ज्यादा की कमाई
बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोने-चांदी की कीमतों में यह ‘उतार-चढ़ाव’ वाला खेल जारी रहेगा. अगर आप लंबी अवधि यानी लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. समझदारी इसी में है कि सारा पैसा एक बार में न लगाकर, हर बड़ी गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदते रहें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…