Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: 43 साल बाद सोना-चांदी मार्केट में आई ऐतिहासिक आंधी, जानें क्या अब है खरीदारी का सही वक्त?

सर्राफा बाजार में मचे हड़कंप ने निवेशकों को चौंका दिया है. वैश्विक कारणों और डॉलर की मजबूती के चलते सोने-चांदी के दाम धड़ाम हो गए हैं. एक्सपर्ट्स इसे 43 साल का सबसे खराब हफ्ता बता रहे हैं, लेकिन क्या यह आम खरीदारों के लिए फायदे का सौदा है? विस्तार से जानें.

Gold Price Today, Silver Rate Today, Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास मौके के लिए सोना खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए एक ऐसी खबर है जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. बुलियन मार्केट यानी सर्राफा बाजार से आज जो आंकड़े निकलकर आए हैं, उन्होंने बड़े-बड़े धुरंधर निवेशकों के पसीने छुड़ा दिए हैं. जिस सोने को हम मुसीबत का सबसे भरोसेमंद साथी मानते थे, उसकी चमक आज फीकी पड़ती दिख रही है.

बाजार में ‘ब्लैक ट्यूसडे’ जैसा माहौल

मंगलवार की सुबह जब बाजार खुला, तो किसी ने नहीं सोचा था कि गिरावट इतनी गहरी होगी. देखते ही देखते चांदी की कीमतों में 9,050 रुपये की भारी कटौती दर्ज की गई और यह गिरकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई. सोने का हाल भी कुछ जुदा नहीं था; इसमें 2,360 रुपये की बड़ी सेंध लगी और भाव 1.37 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) के स्तर पर सिमट गया.
है

रानी की बात यह है कि यह सिर्फ भारत की कहानी नहीं है. ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो वहां सोना करीब 11% तक टूट चुका है. जानकारों की मानें तो साल 1983 के बाद सोने का यह अब तक का सबसे खराब हफ्ता साबित हुआ है. यानी पिछले 43 सालों में ऐसी गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई.

आखिर क्यों गिर रहे हैं दाम?

अब आप सोच रहे होंगे कि जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, तो सोने के दाम तो बढ़ने चाहिए, फिर इस बार उल्टा क्यों हो रहा है? इसकी सबसे बड़ी वजह है डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान. पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने के मूड में नहीं हैं. इस एक बयान ने युद्ध के डर को थोड़ा कम कर दिया, जिससे निवेशकों ने सोने से अपना पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे लेकिन मुनाफे वाले रास्तों पर लगाना शुरू कर दिया.

इसके अलावा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अभी ब्याज दरों में कटौती करने को तैयार नहीं हैं. जब बैंक अच्छा ब्याज देते हैं, तो लोग सोने के बजाय बैंक डिपॉजिट में पैसा रखना बेहतर समझते हैं, क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता. साथ ही, चीन के शेयर बाजार की कमजोरी ने भी सोने की डिमांड को काफी कम कर दिया है.

ये भी पढे़ं- कमाई की नो टेंशन! सरकारी गारंटी के साथ पाएं 8.2% तक ब्याज, हर महीने होगी 20 हजार से ज्यादा की कमाई

खरीदें या अभी और रुकें?

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोने-चांदी की कीमतों में यह ‘उतार-चढ़ाव’ वाला खेल जारी रहेगा. अगर आप लंबी अवधि यानी लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. समझदारी इसी में है कि सारा पैसा एक बार में न लगाकर, हर बड़ी गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदते रहें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital