यूटिलिटी

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, अपने ऑल-टाइम हाई से औंधे मुंह गिरे भाव

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. साल की शुरुआत में जहां इन कीमती धातुओं के भाव आसमान छू रहे थे और आम जनता की पहुंच से दूर हो रहे थे, वहीं अब इनके दाम हर रोज लुढ़कते जा रहे हैं. बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों धड़ाम से नीचे आ गए.

आधी हुई चांदी की कीमतें

बाजार के जानकारों की मानें तो चांदी का गुब्बारा अब पूरी तरह फूट चुका है. इसी साल जनवरी के महीने में चांदी ने गदर मचाते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया था. लेकिन अब इसके दाम करीब आधे रह गए हैं. एमसीएक्स पर चांदी बुधवार को गिरकर 2,28,925 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई. इस हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों में ही चांदी 8,485 रुपये सस्ती हो चुकी है, जबकि पिछले शुक्रवार को इसकी कीमत 2,37,410 रुपये थी.

सोना भी 50,000 रुपये तक हुआ सस्ता

चांदी के नक्शेकदम पर चलते हुए सोने की चमक भी लगातार फीकी पड़ रही है. जनवरी में सोने ने भी अपना लाइफ-टाइम हाई लेवल छुआ था और पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया था. लेकिन उस रिकॉर्ड स्तर से सोने के भाव अब तक 50,000 रुपये से ज्यादा टूट चुके हैं. इस हफ्ते की बात करें तो तीन दिनों के भीतर ही 24 कैरेट सोना 2,578 रुपये सस्ता होकर 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है, जो पिछले शुक्रवार को 1,47,378 रुपये पर था.

बाजार में आई इस बड़ी गिरावट ने उन लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है जो लंबे समय से सही मौके के इंतजार में बैठे थे. जानकारों का कहना है कि अगर ग्लोबल मार्केट में ऐसा ही रुख रहा, तो कीमतों में अभी कुछ और नरमी देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर बिना चैट खोले ही पता चल जाएगा कौन ऑनलाइन है! आ रहा है नया Green Dot फीचर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

18 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

19 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

21 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

37 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

51 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

56 minutes ago