Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, अपने ऑल-टाइम हाई से औंधे मुंह गिरे भाव

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. इसी साल जनवरी में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद चांदी के दाम करीब आधे रह गए हैं, वहीं सोना भी अपने हाई लेवल से 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूट चुका है. जानिए कमोडिटी मार्केट में इस हफ्ते सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ.

Gold Price Drop, Silver Rate Fall, Gold Silver Price Today

AI के मदद से बनाई गई तस्वीर

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. साल की शुरुआत में जहां इन कीमती धातुओं के भाव आसमान छू रहे थे और आम जनता की पहुंच से दूर हो रहे थे, वहीं अब इनके दाम हर रोज लुढ़कते जा रहे हैं. बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों धड़ाम से नीचे आ गए.

आधी हुई चांदी की कीमतें

बाजार के जानकारों की मानें तो चांदी का गुब्बारा अब पूरी तरह फूट चुका है. इसी साल जनवरी के महीने में चांदी ने गदर मचाते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया था. लेकिन अब इसके दाम करीब आधे रह गए हैं. एमसीएक्स पर चांदी बुधवार को गिरकर 2,28,925 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई. इस हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों में ही चांदी 8,485 रुपये सस्ती हो चुकी है, जबकि पिछले शुक्रवार को इसकी कीमत 2,37,410 रुपये थी.

सोना भी 50,000 रुपये तक हुआ सस्ता

चांदी के नक्शेकदम पर चलते हुए सोने की चमक भी लगातार फीकी पड़ रही है. जनवरी में सोने ने भी अपना लाइफ-टाइम हाई लेवल छुआ था और पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया था. लेकिन उस रिकॉर्ड स्तर से सोने के भाव अब तक 50,000 रुपये से ज्यादा टूट चुके हैं. इस हफ्ते की बात करें तो तीन दिनों के भीतर ही 24 कैरेट सोना 2,578 रुपये सस्ता होकर 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है, जो पिछले शुक्रवार को 1,47,378 रुपये पर था.

बाजार में आई इस बड़ी गिरावट ने उन लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है जो लंबे समय से सही मौके के इंतजार में बैठे थे. जानकारों का कहना है कि अगर ग्लोबल मार्केट में ऐसा ही रुख रहा, तो कीमतों में अभी कुछ और नरमी देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर बिना चैट खोले ही पता चल जाएगा कौन ऑनलाइन है! आ रहा है नया Green Dot फीचर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital