Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और हर दिन बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर आई है. पिछले काफी समय से रिकॉर्ड बना रहे सोने और चांदी की कीमतों पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. आज यानी 23 मई (शनिवार) की सुबह सर्राफा बाजार खुलते ही सोने के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है. अगर आप भी शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है.
देश के बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों में अच्छी-खासी कमी आई है. देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, मायानगरी मुंबई में भी इसकी कीमतों में कमी दर्ज की गई है, जहां अब सोना 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है.
इससे ठीक एक दिन पहले भी बाजार में गिरावट का दौर जारी था. दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये टूटकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और वहां हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है.
सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी ने भी ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है. शनिवार सुबह चांदी की कीमत गिरकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. आपको याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के महीने में चांदी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके मुकाबले अब यह काफी सस्ती मिल रही है. वैश्विक बाजार की बात करें तो वहां हाजिर चांदी 75.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- ग्रीन कार्ड के नियम बदले: H-1B धारकों और छात्रों की बढ़ी टेंशन, जानें भारतीयों पर इसका क्या होगा असर
बाजार के जानकारों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं, जिसे लेकर निवेशक बेहद सतर्क हैं और फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.
इसके अलावा मिडिल ईस्ट का भू-राजनीतिक तनाव, होर्मुज स्ट्रेट के ताजा हालात और क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है. साथ ही, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की घटती-बढ़ती कीमत भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी के रेट को प्रभावित कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…