यूटिलिटी

इन्वेस्टमेंट का ‘गोल्डन’ चांस या अभी और गिरेंगे दाम? मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोने-चांदी पर बड़ी अपडेट

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव चरम पर है, चारों तरफ बारूद की गंध है और कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. अमूमन ऐसी स्थिति में सोने और चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ़्तार से बढ़ती हैं, क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की ओर भागते हैं. लेकिन इस बार बाजार की चाल ने सबको हैरान कर दिया है. युद्ध के बीच भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. आइए समझते हैं कि आखिर माजरा क्या है और आपकी जेब पर इसका क्या असर होने वाला है.

क्या हैं आज के रेट?

सबसे पहले बात कर लेते हैं आज के भाव की. शुक्रवार को भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 0.7% की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पास आ गई है. वहीं, सोने की बात करें तो इसमें भी 0.3% की सुस्ती देखी गई और यह 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. सिर्फ भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस हफ्ते कीमती धातुओं की कीमतों में 1% से ज्यादा की कमी आई है.

युद्ध के बीच क्यों गिर रहा है सोना?

यह सवाल हर किसी के मन में है कि जब दुनिया युद्ध की दहलीज पर खड़ी हो, तो सोना सस्ता क्यों हो रहा है? इसकी वजह है ‘महंगाई और ब्याज दरों का कनेक्शन’. दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. तेल महंगा होने का मतलब है कि दुनिया भर में महंगाई और बढ़ेगी.

अब खेल यहां शुरू होता है. जब महंगाई बढ़ती है, तो अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने से कतराता है. बाजार को उम्मीद थी कि जल्द ही ब्याज दरें गिरेंगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा. ऊंची ब्याज दरों का मतलब है मजबूत डॉलर, और जब डॉलर ताकतवर होता है, तो सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है. यही वजह है कि सुरक्षित निवेश होने के बावजूद सोने पर दबाव बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- हवाई सफर पर ‘महायुद्ध’ की मार: Air India ने उड़ानों पर बढ़ाया किराया; जानें कितने बढ़े दाम

इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने साफ़ चेतावनी दी है कि यह वैश्विक तेल बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा ‘सप्लाई संकट’ हो सकता है. अगर यह जंग लंबी खिंचती है और तेल के दाम ऊंचे बने रहते हैं, तो सोने की कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है.

हालांकि, घबराने की बात नहीं है, क्योंकि निवेशकों के लिए सोना अब भी पसंदीदा बना हुआ है. इस साल अब तक सोने ने लगभग 18% का शानदार रिटर्न दिया है और यह लगातार 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिका हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

2 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago