खेल

आईसीयू से बाहर आए श्रेयस अय्यर, डॉक्टर्स रिकवरी पर लगातार बनाए हुए हैं नज़र, जानिए अभी कैसी है हालत?

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ICU से बाहर आ गए हैं. अब उनकी हालत स्थिर है. उम्मीद की जा रही है कि अय्यर (Shreyash Ayyar) अगले हफ्ते तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. सूत्रों ने आईएएनएस को बताया है कि टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर के संपर्क में है. फिलहाल उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रख रखी जा रही है.

श्रेयस अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे. हर्षित राणा के ओवर की चौथी गेंद पर एलेक्स कैरी ने हवाई शॉट खेला. अय्यर ने गेंद लपकने के लिए विपरीत दिशा में दौड़ लगानी शुरू की. आखिरकार, अय्यर गेंद कैच करने में कामयाब रहे, लेकिन इस दौरान जमीन पर गिर पड़े.

श्रेयस का परिवार जा सकता है ऑस्ट्रेलिया

अय्यर की बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट आई, जिसके बाद वह दर्द से तड़पते दिखे. इसके बाद अय्यर मैदान से बाहर लौटे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआत में इसे पसलियों की चोट माना जा रहा था, लेकिन यह अनुमान से कहीं ज्यादा गंभीर निकली, जिसके कारण अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. अब उनमें सुधार के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, परिवार जल्द ही उनका हालचाल जानने ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकता है.

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अय्यर के चोटिल होने की पुष्टि करते हुए कहा था, “स्कैन से पता चला है कि उनकी प्लीहा में चोट लगी है. उनका इलाज जारी है. अय्यर की हालत स्थिर है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है. भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस के साथ सिडनी में रहेंगे, ताकि उनकी दैनिक प्रगति का आकलन किया जा सके.”

श्रेयस अय्यर ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 11 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद एडिलेड में 61 रन बनाए. हालांकि, सिडनी में खेले गए तीसरे मुकाबले में अय्यर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.


ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2025-26: महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी शॉ का धमाका, जड़ दिया रणजी इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

6 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

40 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

50 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago