यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें त्योहारी सीजन से पहले खरीदें या करें इंतजार?

Gold Silver Price Today: त्योहारो का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सब की जरें सोने-चांदी के दामों पर टिकी हुई हैं. वहीं अगर आप भी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. आपको बता दें कि ये लगातार दूसरा दिन है जब चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी दर्ज की गई है.

सोने का भाव (Gold Price Today)

अगर बात की जाए सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में करीब ₹1,780 की गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को ₹1,44,850 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज ₹1,43,150 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल ₹1,52,090 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज ₹1,50,310 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Silver Price Today)

अगर बात की जाए चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में लगभग ₹5000 की गिरावट दर्ज की गई है. आज चांदी ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- EPFO 3.0 से बदल जाएगा PF का सिस्टम! 5 लाख तक का क्लेम होगा आसान, ATM-UPI से निकासी की भी तैयारी

MCX के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कीमती धातुओं के बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. कारोबार के दौरान सोना 1,825 रुपये की कमजोरी के साथ 1,49,904 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया. इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी सुबह करीब 9 बजे 3,240 रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह 2,32,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती

घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट यानी कॉमैक्स (Comex) पर भी सोना और चांदी दबाव में नजर आए. अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के मुताबिक, सोना 1.28 प्रतिशत फिसलकर 4,340.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी के दाम भी 1.78 प्रतिशत घटकर 64.250 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड करते दिखे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

13 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

47 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago