विश्लेषण

जब एक छोटी सी चिंगारी से राख हो गया था पूरा लंदन, जानें 360 साल पुराना खौफनाक इतिहास

Great Fire of London: 2 सितंबर 1666 को लंदन की गलियों में एक छोटी-सी चिंगारी ने ऐसी आग का रूप ले लिया, जिसने चार दिनों तक पूरे शहर को अपनी चपेट में रखा. ‘ग्रेट फायर ऑफ लंदन’ के नाम से जानी जाने वाली यह आपदा 2 सितंबर को शुरू हुई और 5 सितंबर तक जारी रही. इस भयंकर आग ने न केवल इमारतों को राख किया, बल्कि शहर के चेहरे को हमेशा के लिए बदल दिया.

जलकर खाक हो गए हजारों घर

इस भयंकर आग में 13,200 मकान, 87 गिरिजाघर और प्रसिद्ध सेंट पॉल कैथेड्रल जलकर खाक हो गए. शहर की कुल आबादी लगभग 80,000 थी, जिसमें से करीब 70,000 लोग अपने घर गंवा बैठे. हजारों परिवार सड़क पर आ गए. लोग नावों में बैठकर टेम्स नदी पार करके जान बचाने की कोशिश करते दिखे. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि शहर का तापमान 1700°C तक पहुंच गया था यह तापमान लोहे को पिघला देने के करीब होता है.

एक विनाश से प्लेग का हुआ अंत

दिलचस्प बात यह है कि इस विनाश ने एक और संकट का भी अंत कर दिया. इससे पहले के दो वर्षों में प्लेग (ब्लैक डेथ का एक रूप) शहर में 68,000 लोगों की जान ले चुका था. आग ने संक्रमित इलाकों और चूहों के ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे प्लेग की महामारी भी थम गई.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की कूटनीतिक परीक्षा: मित्र, स्वतंत्रता और शक्ति

पुडिंग लेन की बेकरी से हुई थी शुरुआत

यह आग पुडिंग लेन स्थित एक बेकरी से शुरू हुई मानी जाती है. उस समय लंदन की गलियां संकरी थीं और घर ज्यादातर लकड़ी के बने होते थे, इसलिए आग तेजी से फैली. आग बुझाने के आधुनिक साधन न होने के कारण लोग असहाय थे. कई दिनों तक शहर धुआं और राख से ढका रहा.

राख से उठा नया लंदन

ग्रेट फायर ऑफ लंदन सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक सबक भी है. इस त्रासदी के बाद लंदन का पुनर्निर्माण हुआ. नई इमारतें पत्थर और ईंट की बनीं, सड़कें चौड़ी की गईं और अग्नि सुरक्षा के नियम बनाए गए. आज भी यह घटना याद दिलाती है कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही पूरे शहर को राख में बदल सकती है. जब लंदन राख में बदला, तो उसके साथ ही एक युग भी समाप्त हुआ और एक नया लंदन जन्म लेने लगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

8 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

19 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

23 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

55 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago