Gold Silver Price Today: जून महीने में सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. कमोडिटी मार्केट में दोनों कीमती धातुएं अपने हालिया रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी हैं. हर दिन कीमतों में हो रही गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.
मंगलवार को भी सोने और चांदी दोनों में कमजोरी देखने को मिली. 5 अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत करीब 1300 रुपये गिरकर 1,41,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. वहीं 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी भी करीब 1500 रुपये टूटकर 2,20,247 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.
अगर पूरे जून महीने की बात करें तो चांदी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. इस महीने के दौरान चांदी करीब 20 फीसदी यानी लगभग 54,400 रुपये तक टूट चुकी है. 19 जून को चांदी का भाव 2.39 लाख रुपये प्रति किलो था जो अब घटकर करीब 2.21 लाख रुपये पर आ गया है. यानी सिर्फ 10 दिनों में ही चांदी लगभग 18,000 रुपये नीचे आ चुकी है. वहीं पिछले 5 दिनों में भी इसमें करीब 9000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.
सोने की कीमतों में भी जून के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है. 19 जून को सोना करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था जो अब घटकर लगभग 1.41 लाख रुपये पर आ गया है. यानी इस अवधि में सोना करीब 20,000 रुपये तक कमजोर हुआ है.
पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सोने में भी लगातार गिरावट देखने को मिली है और बीते 5 दिनों में इसमें करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है. ग्लोबल मार्केट में सोना 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर करीब 3,996 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी भी करीब 1.37 फीसदी टूटकर 57.83 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…