खेल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, बारात में शामिल हुई खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की हस्तियां

Akash Deep Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है. बुधवार, 24 जून को उन्होंने अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में कदम रखा. यह भव्य विवाह समारोह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया गया, जहां दोनों परिवारों के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और खास मेहमान इस खुशी के मौके के गवाह बने. शादी से पहले तिलक और हल्दी जैसी पारंपरिक रस्में भी पूरे उत्साह के साथ निभाई गईं. समारोह में हर तरफ खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला.

बारात में क्रिकेटरों का देसी अंदाज

आकाश दीप की शादी का सबसे चर्चित पल उनकी बारात रही. अपने साथी खिलाड़ी की खुशी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद भी पहुंचे. दोनों खिलाड़ियों ने बारात में जमकर डांस किया और माहौल को और भी रंगीन बना दिया.

बारात में उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले ये खिलाड़ी इस बार अपने शानदार डांस मूव्स की वजह से चर्चा में हैं. फैंस भी इन वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं.

खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की हस्तियां हुईं शामिल

इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई खास मेहमानों ने शिरकत की. खेल जगत के अलावा राजनीति और मनोरंजन की दुनिया से जुड़े लोग भी समारोह में पहुंचे. भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचे.

वहीं शादी से पहले आकाश दीप के पैतृक गांव बड्डी, जिला रोहतास (बिहार) में कई दिनों तक शादी की तैयारियां और रस्में चलती रहीं. गांव में उत्सव जैसा माहौल था और स्थानीय लोग भी इस खुशी में शामिल नजर आए.

आकाश दीप के लिए खुशियों से भरा रहा यह सप्ताह

यह सप्ताह आकाश दीप के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा. शादी से कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार ने खेल कोटे के तहत उन्हें पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी (DSP) के पद पर नियुक्ति दी थी. ऐसे में उनके जीवन में एक साथ दो बड़ी खुशियां आई हैं.

ये भी पढ़ें- ‘शादी का दिया झांसा, बनाए शारीरिक संबंध’; दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पर लगे गंभीर आरोप

क्रिकेट करियर में भी बना रहे हैं पहचान

आकाश दीप ने साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. अब तक वह भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 28 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. एक मैच में 10 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन भी उनके खाते में दर्ज है.

आईपीएल में भी आकाश दीप अपनी छाप छोड़ चुके हैं. उन्होंने 14 मुकाबलों में 10 विकेट हासिल किए हैं. घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago