यूटिलिटी

Gold Price Today: सोने की कीमतों में भारी उछाल के बाद मिली राहत, जानें अब क्या है रेट?

Gold Price Today: देश-दुनिया की बाजारों में सोने की कीमतों में तेज उछाल के बाद कुछ राहत भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल सोमवार यानी 22 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई. जहां पिछले सत्र में सोना 2,417.59 डॉलर की ऊंचाई तक पहुंच गया था तो वहीं सोमवार को इसकी कीमतों में भारी कमी देखने को मिली. इस तरह से सोना 913 रुपए घटकर 71 हजार 888 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. तो हाजिर चांदी 2.3% गिरकर 27.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

सोने की कीमतों में गिरावट का क्या है वजह?

माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट संघर्ष कम होने की सम्भावना है. इसी के चलते सोने की सेफ-हेवन डिमांड कम हो गई है तो दूसरी ओर ब्याज दर को लेकर संकेतों के लिए प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों के आने का भी वेट है. अगर 0451 जीएमटी को देखें तो हाजिर सोना (Spot gold ) 0.9% गिरकर 2,369.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है तो वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 1.2% गिरकर 2,383.80 डॉलर पर आ गया. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.78 प्रतिशत बढ़कर 2,370.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. एक्सपर्ट की मानें तो सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेत और उच्च स्तर पर मुनाफावसूली है.

ये भी पढ़ें-NASA की चुनौती पर खरे उतरे दो भारतीय छात्र, अमेरिका में बजाया देश का डंका, इस काम के लिए मिला सम्मान, Video

चांदी के भी घटे रेट

सोमवार यानी 22 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. चांदी के रेट में 1,777 रुपये की गिरावट देखी गई है. इस तरह से 81,730 रुपये प्रति किलोग्राम चांदी हो गई है. वैश्विक स्तर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में चांदी (Silver futures)3.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28.07 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही. तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में, मई डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 21,367 लॉट के कारोबार में 1,777 रुपये या 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया.

जानें क्या है MCX पर सोने का रेट

सोमवार यानी 22 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर मुनाफावसूली के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत में 913 रुपये की कमी दर्ज की गई. इस तरह से अब सोने की कीमत 71,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत एमसीएक्स पर 913 रुपये या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,888 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 20,427 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

29 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

1 hour ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

1 hour ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

1 hour ago