दुनिया

अमेरिका में बजा भारत का डंका, NASA की इस चुनौती पर खरे उतरे 2 भारतीय छात्र; मिला सम्मान

NASA Honored Indian Students: अमेरिका में भारत का डंका बजाते हुए दो छात्रों ने नासा (NASA) का बेहद अहम पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. ये दोनों छात्र नई दिल्ली और मुंबई के हैं. दोनों को मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज (HERC) के लिए नासा ने पुरस्कृत किया है. इसको लेकर सोमवार को नासा द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली-एनसीआर ने चैलेंज के क्रैश एंड बर्न श्रेणी में पुरस्कार जीता है. इसके अलावा, मुंबई के कनकिया इंटरनेशनल स्कूल को रूकी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

रोवर चैलेंज में 600 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज के लिए दुनिया भर की 72 टीमों के तहत 600 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता को लेकर नासा के वरिष्ठ अधिकारी वेमित्र अलेक्जेंडर ने मीडिया को बताया कि हमने इस बार प्रतियोगिता की 30वीं वर्षगांठ मनाई.

एचईआरसी (Human Exploration Rover Challenge) नासा (National Aeronautics and Space Administration) की विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो उन छात्रों को अनुभव प्रदान करता है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकते है.

बता दें कि इस प्रतियोगिता में अमेरिका में डलास के पैरिश एपिस्कोपल स्कूल ने हाई स्कूल डिवीजन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं हंट्सविले में अलबामा विश्वविद्यालय ने कॉलेज/विश्वविद्यालय खिताब को अपने नाम किया. गौरतलब है कि वार्षिक इंजीनियरिंग प्रतियोगिता नासा की सबसे लंबे समय से चली आ रही प्रतियोगिता है.

ये भी पढ़ें-चांद पर कब्जा कर रहा है चीन, चला रहा है सैन्य कार्यक्रम! NASA के दावे से दुनिया में फैली सनसनी

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

15 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

16 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

21 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

31 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

1 hour ago