यूटिलिटी

ट्रंप का ‘अल्टीमेटम’, ईरान की धमकी…और मच गई सर्राफा बाजार में खलबली! जानें गोल्ड-सिल्वर के भाव में क्या हुआ बदलाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सोमवार (18 मई 2026) को दुनिया भर के बाजारों में खलबली मचा दी है. ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए कड़े अल्टीमेटम के बाद जहां कच्चे तेल में आग लगी है, वहीं भारतीय सर्राफा बाजार और घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों (Comex) में आज (Gold Silver rate Today) सोना 1% से ज्यादा और चांदी करीब 2.7% तक टूट चुकी है, जिससे भारतीय खरीदारों और निवेशकों को बड़ा झटका लगा है.

ट्रंप की वो धमकी जिसने बदला सोने का रुख

दरअसल, यह पूरी गिरावट( Gold Silver Price Today) राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है. बेहतर होगा कि वे समझौते के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ाएं, वरना उनका नामोनिशान नहीं बचेगा.

इस धमकी के जवाब में तेहरान (ईरान) ने भी घुटने टेकने से इनकार कर दिया है. ईरान का कहना है कि अगर उन पर हमला हुआ, तो वे मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, जिससे दुनिया की तेल सप्लाई ठप हो सकती है. इस भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव के कारण निवेशकों में अफरा-तफरी का माहौल है और दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार कर रही हैं.

आज क्या है सोने का भाव?(Gold Silver Price Today)

बाजार में आई इस गिरावट के बाद आज 18 मई को भारत के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव (Retail Rates) कुछ इस प्रकार हैं:

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत 22 कैरेट सोने की कीमत 18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली ₹1,57,070 ₹1,43,990 ₹1,17,840
मुंबई ₹1,56,920 ₹1,43,840 ₹1,17,769
कोलकाता ₹1,56,920 ₹1,43,840 ₹1,17,769
बेंगलुरु ₹1,56,920 ₹1,43,840 ₹1,17,769
चेन्नई ₹1,60,900 ₹1,47,490 ₹1,23,090

ये भी पढ़ें: उजड़ गए कई परिवार: लखीमपुर खीरी में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार, ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 8 की मौत; वाहन के परखच्चे उड़े

चांदी की कीमतों में भी भारी उठापटक(Silver Price Today)

सोने के साथ-साथ चांदी के निवेशकों के लिए भी आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के 2.7% तक टूटने के कारण भारतीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों पर भारी दबाव देखा जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की यह आशंका खत्म नहीं होती, तब तक कमोडिटी मार्केट (Commodity Market) में ऐसी ही अनिश्चितता और भारी बिकवाली का दौर देखने को मिल सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago