West Bengal TMC MLA Son Arrested: डायमंड हार्बर/संजय माझी: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ी और हाई-प्रोफाइल आपराधिक खबर सामने आई है. डायमंड हार्बर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी ने सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में पूर्व मंत्री और बिष्णुपुर से ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ (AITC) के विधायक दिलीप मंडल का सगा बेटा अभिक मंडल (उर्फ अर्घ मंडल) भी शामिल है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डायमंड हार्बर थाने की पुलिस को बीती देर रात सूचना मिली थी कि लालबाती इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों का अवैध जमावड़ा लगा हुआ है और उनके पास हथियार मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर 5 लोगों को हिरासत में ले लिया. जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए.
विधायक दिलीप मंडल के बेटे अभिक मंडल के अलावा, इस पुलिस अभियान में गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपियों के नाम सैकत राय, राजू नस्कर, शुभजीत बाल्मीकि और संदीप सेन बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आग्नेयास्त्र (Firearms) और एक वाहन बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपी पैलान इलाके के ही निवासी हैं.
एक मौजूदा विधायक के बेटे के पास से हथियारों की बरामदगी पुलिस के लिए एक गंभीर मामला है. पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के खिलाफ ‘आर्म्स एक्ट’ (Arms Act) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें: बत्ती गुल हुई और चढ़ा सियासी पारा, क्यों निकला नीतीश कुमार VS सीएम सम्राट चौधरी का एंगल?
रविवार को इन सभी आरोपियों को डायमंड हार्बर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा. डायमंड हार्बर पुलिस जिले के आला अधिकारियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और इनका मकसद क्या था.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…