यूटिलिटी

Gold-Silver की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट! अर्श से फर्श पर पहुंच गई चांदी; क्या फूट गया सिल्वर का बुलबुला?

Gold Silver Rate Today Delhi 2026: सोमवार को सफेद-पीली धातु के रेट में बड़ी गिरावट होने के बाद मंगलवार को भी चांदी और सोना कि स्तिथि में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. बाजार के खुलते ही आज भी दोनों धातुएँ धड़ाम से गिरती हुई नजर आ रही हैं. वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम नीचे आए हैं. बता दीं कि बीते दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,320 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,210 रुपये घटी है. आज की बात करें तो दोनों ही श्रेणियों में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की और कमी दर्ज की गई है.

क्या फूट गया सिल्वर का बुलबुला? (Silver Bubble Burst)

चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर लगातार दूसरे दिन इसके भाव कम हुए हैं. दो दिनों में चांदी 7,100 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. 17 फरवरी को दिल्ली में चांदी का भाव 2,67,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. वहीं पिछले आंकड़ों की बात कर लें तो  बीते 29 जनवरी को सिल्वर प्राइस पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था. इस हाई लेवल से अब तक चांदी 1,80,157 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है.

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव क्या है?

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से काफी कम हुआ है. लगातार गिरावट से बाजार में हलचल मची हुई है. जहां पहले सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, अब वहां से तेजी से नीचे आ रहा है. 22 कैरेट सोने में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई है. यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों कैटेगरी में कीमतें घटी हैं. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे अन्य बड़े शहरों में भी यही ट्रेंड दिख रहा है.

जान लीजिए आज का ताजा भाव (Gold-Silver Rate Today):

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
मुंबई ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
कोलकाता ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
चेन्नई ₹1,57,520 ₹1,44,390 ₹1,23,490
बेंगलुरु ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
हैदराबाद ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
लखनऊ ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
पटना ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370
जयपुर ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
अहमदाबाद ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370

वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव हुए और नीचे

वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दामों में तेज गिरावट देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक 5 मार्च 2026 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट की चांदी अभी 236535 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. इसमें करीब 4,000 रुपये की गिरावट आई है. वहीं 2 अप्रैल 2026 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम 1059 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गए हैं. एमसीएक्स पर गोल्ड अभी 153701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. बाजार में मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से कमोडिटी में बिकवाली तेज हुई है.

ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2026 जारी, 12 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल अंक, एक क्लिक पर देखिए यहां

निवेशकों में बढ़ी चिंता से आएगा उछाल?

लगातार गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है. कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह गिरावट और तेज होगी या बाजार में जल्द उछाल आएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है. रोज डे पर गिफ्ट के लिए सोने-चांदी खरीदने वाले लोगों को अब सस्ता मिल रहा है, लेकिन लंबे समय के निवेशकों के लिए यह समय चिंता का है. बाजार में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

11 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

37 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago