Dhule Mayor Mayadevi Pardeshi News: अभिषेक पांडे/धुले: अक्सर सत्ता मिलते ही नेताओं का रहन-सहन बदल जाता है. सायरन वाली गाड़ियां और वीआईपी प्रोटोकॉल उनकी पहचान बन जाते हैं. लेकिन महाराष्ट्र के धुले (Dhule) में एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे शहर का दिल जीत लिया है. धुले महानगरपालिका की नवनिर्वाचित महापौर मायादेवी परदेशी (Mayadevi Pardeshi) ने वीआईपी कल्चर (VIP Culture) को सिरे से खारिज करते हुए सादगी की नई इबारत लिखी है.
बीजेपी (BJP) की नवनिर्वाचित मेयर मायादेवी ने पदभार संभालते ही सरकारी चार पहिया वाहन लेने से साफ इनकार कर दिया. वे अपने घर से महानगरपालिका कार्यालय तक अपनी निजी दोपहिया वाहन से पहुंचीं. उनका कहना है कि जनता की सेवा करने के लिए वीआईपी सुविधाओं की नहीं, बल्कि उनके बीच जाने की जरूरत है.
मायादेवी ने सिर्फ गाड़ी ही नहीं ठुकराई, बल्कि मेयर पद के साथ मिलने वाले सभी भत्तों को समाज सेवा में लगाने का फैसला किया है. उन्होंने घोषणा की है कि उनका वाहन भत्ता, चाय-पानी का खर्च और मेयर पद की निधि का उपयोग अंधे, दिव्यांग, विकलांग और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के कल्याण के लिए किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: समुद्र किनारे ‘सुपर पावर’ मीटिंग! पीएम मोदी-मैक्रों की बैठक पर दुनिया की नजर; क्या-क्या हो सकता है?
धुले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (Dhule Municipal Corporation) के इतिहास में 2003 से अब तक कई मेयर चुने गए, लेकिन मायादेवी परदेशी पहली ऐसी मेयर हैं जिन्होंने वीआईपी सुविधाओं को त्यागा है. वे धुले की पांचवीं महिला मेयर हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे सेवा का मौका दिया है, मैं धुले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी. उनके इस पहल की चर्चा देशभर में हो रही है. लोग कह रहे हैं कि उनसे देश के नेताओं को कुछ सीखना चाहिए.
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…