यूटिलिटी

दिसंबर में UPI ID के खिलाफ सरकार करने जा रही है बड़ी कार्रवाई, आज ही जान लें इससे जुड़े सारे नियम

UPI ID: पान की दुकान ले लेकर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में लोग समय बचाने के लिए UPI का इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं. भारत में तो अब यूपीआई से पेमेंट आम हो गया है. हालांकि, इसके साथ कई तरह की चुनौतियां भी सामने आई हैं, जिसे लेकर सरकार चिंतित रहती है. इसके लिए कई तरह के नियम भी बनाए गए हैं. अगर आप भी है यूपीआई यूजर हैं तो आज ही जान लीजिए इससे जुड़े सारे नियम. दरअसल, सरकार दिसंबर महीने में कुछ UPI ID को बंद करने जा रही है. अगर आपने भी इन नियमों की अनदेखी की तो आपको भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. साथ ही आप ये नियम जानकर अपने आईडी को सुरक्षित बचा सकते हैं.

इन UPI ID के खिलाफ कार्रवाई

बता दें कि National Payment Corporation of India ने Google Pay, Paytm, PhonePe समेत सभी पेमेंट ऐप्स को UPI ID और नंबर को डीएक्टिवेट करने के लिए कहा है. लेकिन इस नियम के तहत उन्हीं UPI ID को डीएक्टिवेट किया जाएगा जिसका इस्तेमाल पिछले एक साल से नहीं हुआ है. NPCI ने थर्ड पार्टी एप प्रोवाइडर और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को 31 दिसंबर 2023 तक ऐसा करने के लिए कहा है.

अगर आपको भी अपने UPI ID को सुरक्षित करना है तो आपको सबसे पहले आपको इसका इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए आप कोई भी लेन-देन कर सकते हैं. इससे UPI ID को एक्टिवेट कंसीडर किया जाएगा. जबकि आप UPI ID का इस्तेमाल लगातार करते हैं तो बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसमें आपकी UPI ID के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

UPI ID चेक करने के लिए आपको अपनी पेमेंट ऐप में जाना होगा. अगर आप Paytm का यूज करते हैं तो यहां आपको प्रोफाइल में इसकी जानकारी मिल जाएगी. यहां पर आप चाहें तो UPI ID को एक्टिवेट करके उसका यूज कर सकते हैं. ऐसे ही Google Pay, PhonePe के साथ भी है. जहां पर आपको अपने अकाउंट और UPI ID की जानकारी मिलती है.

यह भी पढ़ें: PM Modi and Giorgia Meloni: पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर कर बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी- COP28 में अच्छे दोस्त

क्या है  UPI ID?

UID? UPI आईडी एक पते की तरह है जिसका उपयोग आप UPI पर पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए करते हैं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड या मोबाइल नंबर देने के बजाय, आप जिस व्यक्ति को भुगतान कर रहे हैं उसे अपनी यूपीआई आईडी दे सकते हैं.

यूपीआई की मदद से आप कहीं पर भी, किसी के भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. यूपीआई के ऐप काफी खास होते हैं क्योंकि ये सिर्फ पेमेंट का ही काम नहीं करते बल्कि और भी कई सारे काम करते हैं. इस समय आप BHIM, Phone Pay, Google Pay, Mobikwik, Paytm जैसे कई ऐप की मदद से UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

8 minutes ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

1 hour ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

1 hour ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago