देश

Telangana Election: वोटों की गिनती से पहले सियासी हलचल तेज, डीके शिवकुमार बोले- KCR खुद कर रहे कांग्रेस प्रत्याशियों से संपर्क

DK Shivkumar Statement: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी. परिणाम आने से पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन जुटाने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है. तेलंगाना में कांग्रेस के हाथ में सत्ता जाने का दावा एग्जिट पोल में किया जा रहा है. वहीं बीआरएस चीफ और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी सरकार बनाने के लिए सभी दांव-पेंच भिड़ा रहे हैं. इन सबके बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया है. डीके शिवकुमार ने केसीआर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कांग्रेस के भावी विधायकों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं.

पार्टी के साथ हैं कांग्रेस विधायक- डीके

डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने अपने एक बयान में कहा कि अगर तेलंगाना में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से कुछ सीट पीछे रह जाती है तो सभी जीते विधायकों को रिजॉर्ट में शिफ्ट किया जा सकता है. डीके शिवकुमार से जब विधायकों को बेंगलुरु लाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “कांग्रेस विधायक पार्टी के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने पहले ही अलर्ट कर दिया है कि कौन लोग उन्हें अपने पाले में खींचना चाहते हैं और संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए मैं वहां जा रहा हूं. कर्नाटक चुनाव के दौरान तेलंगाना की पूरी टीम ने साथ दिया था, इसलिए मैं भी अब वहां जा रहा हूं. नतीजों के बाद आगे की रणनीति बनेगी.”

“सीएम केसीआर संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं”

इस दौरान डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि ” कोई समस्या नहीं है, कोई खतरा नहीं है. मुझे अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है. कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में सरकार बनाएगी. हमारे उम्मीदवारों ने जानकारी दी है कि उनसे खुद सीएम केसीआर संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- MP Exit poll: मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत बनकर उभरा BSP-GGP गठबंधन, जानिए किसको होगा फायदा और किसे नुकसान?

सर्वे ने बढ़ाई नेताओं की बेचैनी

अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे ने नेताओं की बेचैनी को भी बढ़ा दिया है. परिणाम भले ही कुछ हों, लेकिन राज्यों के एग्जिट पोल्स के आंकड़ों ने सियासी गलियारों में शोर मचा रखा है. जिसे देखते हुए अब रिजॉर्ट वाली पॉलीटिक्स भी दिखाई दे सकती है. जिसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर शीर्ष नेतृत्व की तरफ से आदेश मिलता है तो पांचों राज्यों के विधायकों को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

कांग्रेस को मिल सकता है बहुमत!

बता दें कि India Today Axis My India की ओर से किए गए Exit Poll में BRS को 34-44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 63-73 सीटें . बीजेपी को 4-8 और ओवैसी की पार्टी 5-7 सीटें मिल सकती हैं. गौरतलब है कि तेलंगाना में 4 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी. जिसको लेकर गहमागहमी बढ़ गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

41 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago