देश

MP Exit poll: मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत बनकर उभरा BSP-GGP गठबंधन, जानिए किसको होगा फायदा और किसे नुकसान?

MP Exit poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 5 राज्यों में मतदान खत्म हो चुके हैं. अब पूरे देश की निगाहें 3 दिसंबर को आने वाले परिणामों में पर टिकी हुई हैं. चुनाव को लेकर एग्जिल के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. जिसमें जीत और हार का अनुमान लगाया है. हालांकि जनता का फैसला क्या होगा? ये नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा. इसी बीच मध्य प्रदेश में किए गए इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत का दावा किया जा रहा है. जिसमें बीजेपी को 140 से 162 सीटें मिलने की उम्मीद है.

बीजेपी को मिल सकता है पूर्ण बहुमत

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को 41 फीसदी वोट शेयर के साथ 68 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. दोनों पार्टियों में वोट शेयर का अंतर 6 प्रतिशत है, लेकिन सीटों में दोगुने का फासला दिखाई दे रहा है.

दो सीटें जीत सकता है गठबंधन

दूसरी तरफ एग्जिट पोल में बीएसपी और जीजीपी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. इस गठबंधन को 6 फीसदी वोट के साथ 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश में ये गठबंधन तीसरी ताकत बनकर उभरा है. बसपा-जीजीपी गठबंधन और अन्य के वोट शेयर जोड़ लें तो ये बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में छह फीसदी के अंतर से सीधे दोगुना है.

यह भी पढ़ें- Bhupesh Baghel Letter to PM: नतीजों से ठीक पहले भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

बसपा-जीजीपी की भूमिका प्रभावी

बसपा-जीजीपी का गठबंधन और अन्य दलों की भूमिका चुनाव में कैसे प्रभावी हो गई है, इसे रीजनल ऑंकड़ों से समझा जा सकता है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार चंबल क्षेत्र में बीजेपी को 43 और कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. चंबल रीजन में दोनों दलों के वोट शेयरिंग में 3 फीसदी का अंतर दिखाई दे रहा है. अन्य दलों को इस क्षेत्र में 17 फीसदी वोट मिल रहा है. इसके अलावा अगर बुंदेलखंड की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में 5 फीसदी का अंतर है. अन्य पार्टियों को 15 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है.

बुंदेलखंड और चंबल में BSP मजबूत

बुंदेलखंड और चंबल ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बीएसपी की स्थिति काफी मजबूत है. इन इलाकों में अन्य दलों को जो वोट गया है उसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. बता दें कि 230 विधानसभा सीट वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago