यूटिलिटी

होली पर iPhone 15 खरीदने का बढ़िया मौका, 13 हजार रुपये का मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें कैसे

iPhone 15 Flipkart Offers: दुनियाभर में इस साल 25 मार्च यानी 2024 को होली मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप एक नया आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और डिस्काउंट ऑफर के इंतजार में है तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. आप अभी iPhone 15 को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. होली के मौके पर अभी इस लेटेस्ट आईफोन पर बंपर डिस्काउंट दी जा रही है. इस स्मार्टफोन को आप लगभग 13 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट ऑफर्स की डिटेल्स के बारे में.

13 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 सीरीज के अलग-अलग मॉडल पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. खास बात ये है कि अगर आप इस छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है. कंपनी इन स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 13 हजार रुपये की कटौती की है. आईफोन को सस्ते दाम पर खरीदकर आप होली को और खास बना सकते हैं.

iPhone 15 कीमत

आईफोन 15 का बेस मॉडल यानी 128GB वेरिएंट की कीमत सिर्फ 66,999 रुपये है. इस फोन की आरिजनल कीमत 79,900 रुपये है. ये फोन खरीदने पर 10,901 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा आईफोन 15 को डिस्काउंट के बाद 89,900 रुपये के बजाय 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. आईफोन 15 पांच कलर के ऑप्शन में मिल रहे हैं, जिनमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो और पिंक कलर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:Bihar Board 12th Result 2024: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

आईफोन 15 के इस मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट

होली के मौके पर अगर आप सबसे सस्ता और ज्यादा डिस्काउंट वाला फोन लेना चाहते हैं तो आईफोन 15 के 512GB मॉडल पर मिल रहा है. इस स्मार्टफोन की ओरिजनल कीमत 1,09,900 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन आपको 96,999 रुपये में मिल जाएगा. अगर आप ये फोन खरीदते हैं तो 12,901 रुपये की बचत होगी.

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स

1. अगर आप iPhone 15 लेते हैं तो बता दें कि इसमें आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा.
2. लुक और डिजाइन की बात करें तो इस फोन का प्रीमियम है.
3. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Apple A16 Bionic चिपसेट दिया है.
4. इसमें यूजर्स को 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है.
5. फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.
6. प्राइमरी कैमरा 48MP का है जबकि सेकंडरी कैमरा 12MP का दिया गया है.
7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है.
8. इसमें ऐपल ने 3349mAh की बैटरी दी है जिसमें 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago