Holi 2024 Chandra Grahan: फागुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है. ऐसे में लोगों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि आखिर होली पर रंग-अबीर खेला जाएगा या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि होली पर आज रंग-अबीर खेलने के लिए क्या शुभ समय क्या है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज होली पर चंद्र ग्रहण का साया है. पंचांग के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक है. चंद्र गहण कन्या राशि में लग रहा है. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. हालांकि, इस चंद्र ग्रहण का असर देश-विदेश के लोगों पर होगा.
ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के मुताबिक आज यानी 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होने की वजह से भारत में होली खेली जा सकती है. इसके अलावा आज धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ करने की भी मनाही नहीं रहेगी.
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के लिए अत्यधिक शुभ है. इन राशियों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है. जबकि, यह चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि से जुड़े लोंगों के लिए शुभ नहीं है.
यह भी पढ़ें: होली का दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद खास, चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आएंगे अच्छे दिन
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 4 राशियों में मचाएगा हलचल, जीवन में आएंगे ये बड़े बदलाव; जानें किसकी खुलेगी किस्मत!
Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…
Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…
दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…
Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…