होली स्पेशल ट्रेन
Holi 2025 Special Train: होली का त्योहार नजदीक आ गया है. इस समय ट्रेनों में काफी भीड़ होती है और कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. होली के त्यौहार के मद्देनजर भारतीय रेलवे हर बार होली स्पेशल ट्रेन चलाता है. इस बार भी रेलवे होली के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. पूर्व मध्य रेलवे होली पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों में कई वन वे होली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है.
पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा. इसमें नारंगी-गोरखपुर, कटिहार-अमृतसर, कामाख्या-आनंद विहार के मध्य 01-01 जोड़ी और गोमतीनगर से भागलपुर, मालदा टाउन, गोरखपुर से हावड़ा, आसनसोल और गाजीपुर सिटी से सियालादह के मध्य एक-एक वन-वे होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
1.गाड़ी सं. 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी होली स्पेशल – गाड़ी सं. 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी होली स्पेशल का परिचालन नारंगी से 06 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 07 से 28 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी. गाड़ी सं. 05633 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल 06 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से 13.20 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को कटिहार से 01.30 बजे, नौगछिया से 02.20 बजे, मानसी जं. से 03.08 बजे, खगड़िया जं. से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.56 बजे, बरौनी जं. से 04.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 05.36 बजे, हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.30 बजे खुलकर 13.00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी.
2. गाड़ी सं. 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल – गाड़ी सं. 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल का परिचालन कटिहार से 06 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा अमृतसर से 08 से 29 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा.गाड़ी सं. 05734 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल कटिहार से वृहस्पतिवार को 11.40 बजे प्रस्थान कर नवगछिया से 12.27 बजे, थाना बीहपुर से 12.47 बजे, मानसी से 13.17 बजे, खगड़िया से 13.32 बजे, बेगूसराय से 14.12 बजे, बरौनी से 14.50 बजे, हाजीपुर से 17.45 बजे, सोनपुर से 17.57 बजे खुलकर शनिवार को 00.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
3. गाड़ी सं. 02525/02526 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल – गाड़ी सं. 02525/02526 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल का परिचालन कामाख्या से 07 से 28 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा आनंद विहार से 09 से 30 मार्च, 2025 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा.गाड़ी सं. 02525 कामाख्या-आनंद विहार होली स्पेशल कामाख्या से शुक्रवार को 22.45 बजे प्रस्थान कर शनिवार को कटिहार से 11.15 बजे, नवगछिया से 12.07 बजे, खगड़िया से 13.14 बजे, बेगूसराय से 13.52 बजे, बरौनी से 14.45 बजे, हाजीपुर से 16.20 बजे, पाटलिपुत्र से 17.20 बजे, दानापुर से 17.42 बजे, आरा से 18.20 बजे, बक्सर से 19.12 बजे, डीडीयू से 21.15 बजे खुलकर रविवार को 08.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
4. गाड़ी सं. 05084 गोमतीनगर-मालदा टाउन वन-वे स्पेशल 06 मार्च, 2025 को गोमतीनगर से 14.20 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 14.52 बजे, गोण्डा से 18.20 बजे, बस्ती से 20.10 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे,दूसरे दिन नरकटियागंज से 01.45 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 03.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.10 बजे, समस्तीपुर से 06.10 बजे, बरौनी से 07.25 बजे, किउल से 08.45 बजे, अभयपुर से 09.08 बजे, जमालपुर से 09.37 बजे, सुल्तानगंज से 10.04 बजे, भागलपुर से 10.45 बजे, कहलगांव से 11.15 बजे, साहिबगंज से 12.00 बजे, बड़हरवा से 13.08 बजे तथा न्यू फरक्का से 13.32 बजे खुलकर 14.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे.
5. गाड़ी सं. 05092 गाजीपुर सिटी-सियालदह वन-वे स्पेशल 06 मार्च, 2025 को गाजीपुर सिटी से 13.55 बजे प्रस्थान कर बलिया से 14.55 बजे, छपरा से 17.00 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना से 20.10 बजे, बख्तियारपुर से 20.52 बजे, हाथीदा से 21.37 बजे, कियूल से 22.04 बजे, झाझा से 23.45 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.19 बजे, मधुपुर से 00.46 बजे, आसनसोल से 01.58 बजे, दुर्गापुर से 02.30 बजे, बर्द्धमान से 04.05 बजे, बण्डेल से 04.15 बजे तथा नैहाटी से 05.05 बजे खुलकर 06.30 बजे सियालदह पहुंचेगी.इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे.
6. गाड़ी सं. 05086 गोमतीनगर-भागलपुर वन-वे स्पेशल 07 मार्च, 2025 को गोमतीनगर से 14.20 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 14.52 बजे, गोण्डा से 18.20 बजे, बस्ती से 20.10 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 01.45 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 03.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.10 बजे, समस्तीपुर से 06.10 बजे, बरौनी से 07.25 बजे, किउल से 08.45 बजे, अभयपुर से 09.08 बजे, जमालपुर से 09.37 बजे तथा सुल्तानगंज से 10.04 बजे खुलकर 10.35 बजे भागलपुर पहुंचेगी.इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे.
7. गाड़ी सं. 05088 गोरखपुर-आसनसोल वन-वे स्पेशल गाड़ी 07 मार्च, 2025 को गोरखपुर से 20.50 बजे, देवरिया सदर से 22.01 बजे, भटनी से 22.25 बजे, सीवान से 23.10 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.05 बजे, समस्तीपुर से 04.00 बजे, बरौनी से 06.10 बजे, कियूल से 07.40 बजे, झाझा से 08.45 बजे, जसीडीह से 09.19 बजे, मधुपुर से 09.46 बजे तथा चितरंजन से 10.26 बजे खुलकर 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे.
8. गाड़ी सं. 05090 गोरखपुर-हावड़ा वन-वे स्पेशल 09 मार्च, 2025 को गोरखपुर से 11.15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 12.20 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 14.50 बजे, हाजीपुर से 16.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.50 बजे, समस्तीपुर से 17.55 बजे, बरौनी से 19.35 बजे, झाझा से 21.50 बजे, जसीडीह से 22.27 बजे, मधुपुर से 22.52 बजे तथा चितरंजन से 23.34 बजे, दूसरे दिन आसनसोल से 00.15 बजे, दुर्गापुर से 01.00 बजे, बर्द्धमान से 02.02 बजे तथा बण्डेल से 03.32 बजे खुलकर 05.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी.इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…
वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…
Gujarat railway projects Amit Shah LNG train: अमित शाह गुजरात में 1,542 करोड़ रुपये की…