देश

2007 की तरह 2027 में जीत के लिए बसपा में युद्धस्तर पर चल रहा काम: नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर बेनीवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है. गुरुवार को बेनीवाल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी 2007 की तरह 2027 व‍िधानसभा चुनाव में जीत हास‍िल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है.

रणधीर बेनीवाल ने कहा, “बहन मायावती को इसके लिए शुक्रिया कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. मेरी तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि उन्हें निराश नहीं किया जाए. वो जिस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही हैं, उनके दिशा-निर्देश के साथ हम आगे बढ़ेंगे. जैसे 2007 में बसपा की सरकार बनी थी, वैसे ही 2027 में भी हम जीत हासिल करेंगे. इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है.”

कुछ लोग पार्टी को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं

आकाश आनंद  ने कहा था कि पार्टी में ही कुछ लोग ऐसे हैं, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस बयान पर BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर बेनीवाल ने प्रतिक्रिया देने से मना किया. उन्होंने कहा, “पार्टी का जो स्टैंड है, हम उसके साथ हैं. लेकिन मैं इतना कहना चाहता हूं कि मायावती ने जो भी आज तक निर्णय लिया है, वो पार्टी के हित में लिया है. मायावती अपने फैसले में न परिवारवाद, न किसी बेनीवाल और न ही किसी बड़े पदाधिकारी या रिश्तेदार को देखती हैं.”

उन्होंने बताया कि मायावती की प्लानिंग 2007 की तरह चल रही है. इसी की तरह हम 2027 में भी सरकार बनाने का काम करेंगे.

भाई को हटा रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया

बता दें कि बुधवार को मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है. आनंद कुमार पहले की तरह पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे. बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, “काफी लंबे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, जिन्हें हाल ही में नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेंट के हित के मद्देनजर एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत.”


ये भी पढ़ें: भारत की सफलताओं ने पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है, ये भारत की सदी और नए अवसरों का युग है: पीएम मोदी


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago