भारतीय सेना
Indian Army Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 12 मार्च 2025 से शुरू हो गई है, और इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती की लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जा सकती है, हालांकि सटीक तारीख के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नजर बनाए रखनी होगी.
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो केवल ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा.
उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया के लिए किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यान रखना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…