रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन के हर डिब्बे में कंफर्म टिकट मिलना पक्का, जितनी सीटें उतने ही टिकट बेचेगा रेलवे
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में रेलवे से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कई अहम जानकारी दी है. रेल मंत्री ने कहा है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीट के हिसाब से ही टिकट जारी किए जाएंगे.





