यूटिलिटी

अक्सर करते हैं ट्रेन से सफर? तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है जेल; रेलवे ने जारी किया नया नियम

Indian Railway Rules: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो भारतीय रेलवे के नियमों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है. अक्सर लोग अनजाने में या जल्दबाजी में ऐसे नियमों को तोड़ बैठते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक दंड या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा ही एक बेहद अहम नियम महिलाओं के आरक्षित कोच यानी ‘लेडीज कोच’ को लेकर है.

बिना अनुमति महिला कोच में एंट्री है मना

भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए अलग से कोच की व्यवस्था की है. रेलवे के नियमों के मुताबिक, इन आरक्षित कोचों में बिना किसी वैध अनुमति या वजह के किसी भी पुरुष यात्री का प्रवेश करना पूरी तरह प्रतिबंधित है. अगर कोई पुरुष यात्री इस नियम की अनदेखी करता पकड़ा जाता है, तो रेलवे प्रशासन उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर सकता है.

कितना देना पड़ सकता है जुर्माना?

रेलवे नियमों के अनुसार, यदि कोई पुरुष यात्री बिना इजाजत महिला कोच में चढ़ता है, तो शुरुआती तौर पर उस पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं, अगर मामला गंभीर पाया जाता है और यात्री दोषी साबित होता है, तो जुर्माने की यह रकम बढ़कर 2,500 रुपये तक हो सकती है.

इसके अलावा यदि पकड़ा गया यात्री जुर्माना भरने से मना करता है, तो उसके खिलाफ और सख्त कदम उठाते हुए 5,000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है. इसलिए, स्टेशन पर ट्रेन आने पर डिब्बे में चढ़ने से पहले हमेशा यह जांच लें कि वह कोच किस श्रेणी के यात्रियों के लिए आरक्षित है.

ये भी पढे़ं- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर?

क्या है रेलवे की मुहिम?

रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए यह भी स्पष्ट किया है कि ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019’ के दायरे में आने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर यह नियम लागू नहीं होता है.

इस नियम के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए दक्षिण रेलवे ने एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो के जरिए समझाया गया है कि कैसे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद महिलाएं ‘LADIES’ लिखे आरक्षित कोच में सवार होती हैं, और यदि इस दौरान कोई पुरुष गलती से भी उसमें चढ़ने की कोशिश करे, तो चेकिंग स्टाफ तुरंत उसे रोककर नियमों से अवगत कराता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

8 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

9 hours ago