देश

‘दिनकर जी की लेखनी…’, राष्ट्रकवि की जयंती पर नमन करते हुए क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने याद किया कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद तक दिनकर जी की ओजस्वी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देती रहेंगी.

गृह मंत्री अमित शाह ने किया याद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में राष्ट्रकवि के ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए लिखा कि अपनी कालजयी रचनाओं से राष्ट्र की चेतना को नई दिशा देने वाले राष्ट्रकवि दिनकर जी की लेखनी में एक ओर जहां स्वाधीनता की हुंकार थी, तो दूसरी ओर मानवीय करुणा की गहराई भी समाहित थी. उन्होंने भारत के जन-मन में राष्ट्रवाद की अलख जगाने का काम किया.

‘पौराणिक प्रसंगों को आधुनिकता से जोड़ा’

अमित शाह ने दिनकर जी की महान कृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘रश्मिरथी’ और ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी अमर रचनाओं के माध्यम से उन्होंने पौराणिक प्रसंगों को आधुनिक दौर के प्रश्नों से जोड़कर हर पीढ़ी को सोचने की एक नई और क्रांतिकारी दृष्टि दी. गृह मंत्री ने कहा कि उनकी ओजस्वी रचनाएं देशवासियों को हमेशा स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: ‘नक्सल के बाद अब नशे के धंधे पर वार!’ अमित शाह ने भरी हुंकार; नशामुक्त भारत के लिए क्या रखा लक्ष्य?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिनकर जी की रचनाओं में राष्ट्रवाद, सामाजिक चेतना और बदलाव की आकांक्षा की सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है. वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल विरोधी आंदोलन तक दिनकर जी की रचनाओं ने राष्ट्रीय चेतना को स्वर दिया. उनकी कालजयी कृतियां हमारे सांस्कृतिक स्वाभिमान और मानवीय मूल्यों का सबसे बड़ा प्रतीक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट: पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

पटियाला हाउस कोर्ट ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में…

4 minutes ago

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने…

8 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, SIR विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा हमला

Sanjay Raut news: SIR को लेकर संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

11 minutes ago

चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, CBI की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण की जमानत को चुनौती देने वाली…

15 minutes ago

सीआरपीएफ में बिना लिखित परीक्षा कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, जानिए योग्यता और सैलरी

CRPF Sports :सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कॉन्स्टेबल और…

16 minutes ago

कालकाजी में नाबालिग से हुई दरिंदगी के बाद LSR कॉलेज ने बढ़ाई सुरक्षा, क्लासेज की ऑनलाइन शिफ्ट

कॉलेज परिसर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ हुए…

18 minutes ago