यूटिलिटी

Indigo ने अपने यात्रियों को साढ़े तीन घंटे पहले क्यों बुलाया? आपके लिए जानना बेहद जरूरी

Indigo: इंडिगो एयरलाइन ने हवाई यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों को घरेलू प्रस्थान से कम से कम 3.5 घंटे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने की सलाह दी है. इंडिगो (Indigo) एयरलाइन ने यात्रियों से सुचारु सुरक्षा जांच के लिए 7 किलोग्राम वजन का केवल एक हैंड बैगेज ले जाने की सलाह दी है. बता दें कि दिल्ली के हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जिस वजह से चेक-इन और बोडिर्ंग का समय सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है.

इंडिगो (Indigo) एयरलाइन ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे घरेलू प्रस्थान से कम से कम 3.5 घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचें और 7 किलोग्राम वजन का केवल एक सामान ले जाएं. कृपया सुनिश्चित करें कि आपने अतिरिक्त सुविधा के लिए अपना वेब चेक-इन पूरा कर लिया है. इंडिगो ने हवाई यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर प्रवेश के लिए गेट नंबर 5 और 6 का उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया.

​दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सिंधिया

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की खबरें लगातार आ रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग फोटो और वीडियो पोस्ट कर इसकी शिकायत कर रहे हैं. अराजकता और भीड़ के कुप्रबंधन की बढ़ती शिकायतों के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके का औचक निरीक्षण किया. मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को सुचारु व्यवस्था के लिए निर्देश दिया. इस बीच हवाई अड्डे पर लंबी कतारों की शिकायतें आती रहीं.

एक हवाई यात्री ने कहा कि आज सुबह की दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा लाइनें सत्तर के दशक में राशन की दुकानों के समान या फिर ईस्ट बंगाल और मोहन बागान का मैच देखने के लिए टिकट काउंटरों पर लगी भीड़ के समान थीं.

ये भी पढ़ें : Cancelled Train: रेलवे ने रद्द कर दीं आज 296 ट्रेनें, जानें कैसे मिलेगा रिफंड

गौरतलब है कि दिल्ली हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है. यहां प्रतिदिन 1,100 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं. टर्मिनल 3 सबसे अधिक व्यस्त रहता है. पीक आवर्स के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ऑपरेटरों को टी 3 टर्मिनल से अन्य टर्मिनलों पर उड़ानें स्थानांतरित करने के लिए भी कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

12 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

25 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

55 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

2 hours ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago