महिला दिवस
Schemes For Women: बीजेपी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को आयोजित हुई, जिसमें ‘महिला समृद्धि योजना’ की शुरुआत की गई. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की घोषणा की.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, महिला सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी और वन स्टॉप सेंटर एवं पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली की महिलाओं से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा.
सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया, जबकि बीजेपी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्रीय बजट को निर्मला सीतारमण पेश करती हैं, उसी तरह अब दिल्ली में बजट रेखा गुप्ता पेश करेंगी. बीजेपी ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुनावी रैलियों में महिला दिवस पर इस योजना की शुरुआत करने की बात कही थी.
केंद्र सरकार के अलावा विभिन्न राज्य सरकारें भी महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. इस महिला दिवस पर कई महिलाओं के बैंक खातों में हजारों रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. आइए जानते हैं किन योजनाओं से महिलाओं को फायदा मिलेगा.
झारखंड सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत प्रदेश की महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. बीते दो महीनों से महिलाओं को इस योजना की राशि नहीं मिली थी, लेकिन इस मार्च में सरकार तीन महीनों की कुल 7500 रुपये की किस्त जारी करेगी.
इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।
महाराष्ट्र सरकार ‘माझी लाड़की बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है. लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है. 8 मार्च, महिला दिवस के मौके पर इस योजना की अगली किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी.
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है. चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था. अब इस वादे को पूरा करते हुए ‘महिला समृद्धि योजना’ को शुरू कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली के दौरान वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त मिल जाएगी. यह योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.
ये भी पढ़ें: Womens Day 2025: बेखौफ, बिंदास बेटियां कर रहीं उम्मीदों की खेती, इनके जज्बे पर आप गर्व करेंगे
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…