इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा स्क्वाड्रन लीडर डॉ. तूलिका रानी को सेना और पर्वतारोहण में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.
डॉ. तूलिका रानी 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की G-20 ब्रांड एंबेसडर रही हैं. वह एक पूर्व वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही, अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता, लेखिका और असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाली पहली महिला का गौरव प्राप्त किया है. साथ ही, वह एशिया के सर्वोच्च ज्वालामुखी माउंट दामावंद (ईरान) पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं.
डॉ. तूलिका ने भारत, नेपाल, भूटान, रूस, अफ्रीका, ईरान सहित विभिन्न देशों में कुल 26 पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग अभियानों का नेतृत्व कर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने भारतीय वायु सेना में बतौर प्रशासनिक अधिकारी और सैन्य प्रशिक्षण अधिकारी दस वर्षों तक सेवा दी है. वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों सहित सैकड़ों युवा अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया.
उनकी पुस्तक Beyond That Wall वर्ष 2021 में दिल्ली से प्रकाशित हुई, जिसके लिए उन्हें साहित्य श्री अवार्ड और यंग राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह पुस्तक एशिया के सबसे बड़े पुस्तक मेलों, अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला और विश्व पुस्तक मेला, दिल्ली में प्रदर्शित की गई. इसके अलावा, वह अमेरिका से प्रकाशित पुस्तक Growth and Healing की सह-लेखिका भी हैं. हिंदी और अंग्रेजी में उनकी कुल 8 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं.
डॉ. तूलिका रानी एक अंतरराष्ट्रीय प्रेरणादायी वक्ता के रूप में प्रतिष्ठित हैं. उन्होंने भारत, अमेरिका, कनाडा, इटली, मलेशिया, साइप्रस और इंग्लैंड सहित कई देशों में दो बार TEDx में भाषण दिया है. अब तक वह 400 से अधिक व्याख्यान दे चुकी हैं और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रेडियो तथा टीवी चैनलों पर साक्षात्कार दे चुकी हैं.
डॉ. तूलिका को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, फिक्की द्वारा ग्लोबल वुमन अवार्ड, दिल्ली रत्न, हिंदुस्तान टाइम्स अवार्ड, रेडियो सिटी आइकन अवार्ड सहित 20 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. वर्ष 2022 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान SVEEP की ब्रांड एंबेसडर भी रहीं.
डॉ. तूलिका रानी महिलाओं के अधिकारों और समान अवसरों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. इस अवसर पर उन्होंने संघर्षरत महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.
-भारत एक्सप्रेस
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…