यूटिलिटी

iPhone वालों को क्यों नहीं पसंद हैं Android स्मार्टफोन्स? जानें क्या है बड़ी वजह

iPhone vs Andriod: कौन सा फोन बेहतर है, आईफोन या एंड्रॉयड. इसको लेकर दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावे कर सकती है. भले ही आईफोन की कीमत में ही सैमसंग और गूगल के पिक्सल फोन्स लॉन्च हो रहे हैं. इसके बावजूद लोगों की पहली पसंद आईफोन ही होता है. खास बात यह है कि आईफोन यूजर्स उसके कुछ ज्यादा बड़े फैन बन जाते हैं. आईफोन यूजर्स कई बार इस मुद्दे पर भड़क भी जाते हैं लेकिन आखिर वो क्या वजहें है जिसके चलते आईफोन यूजर्स कभी भी एंड्रॉयड फोन्स को पसंद नहीं करते हैं.

आईफोन के लिए यूजर्स की दीवानगी की बड़ी वजह उसके सिक्योरिटी फीचर्स हैं. एपल के आईफोन्स एंड्रॉयड की तुलना में ज्यादा सिक्योर होते हैं. आए दिन होने वाली हैकिंग और स्पैमिंग से बचने के लिए आईफोन यूज करते हैं. इसके चलते ही लोग एपल यूजर्स एंड्रॉयड की तरफ स्विच नहीं होना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें-JioMart: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने जियो मार्ट के ब्रांड एंबेसडर, 45 सेकेंड की फिल्म में जल्द आएंगे नजर

क्यों आईफोन पसंद करते हैं लोग

बता दें कि कईं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एपल की सिक्योरिटी कई मायनों में एंड्रॉयड से बेहतर है. कुछ लोग स्टेट्स सिंबल के कारण भी एंड्रॉयड में स्विच नहीं होना चाहते है. इसके अलावा आईफोन का कैमरा भी अन्य एंड्रॉयड फोन्स से बेहतर होते हैं. डिस्प्ले से लेकर साउंड सिस्टम और डिजाइन भी एपल यूजर्स काफी दीवाने रहते हैं.

आईफोन के लिए होती है लंबी प्लानिंग

गौरतलब है कि आईफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो कि हेल्थ के लिहाज से भी अहम होते हैं. इतना ही नहीं, एप्पल में यूजर्स को 4-5 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलता है, जिसके चलते लोग आईफोन पर ज्यादा भरोसा करते है.

यह भी पढ़ें- Indigo फ्लाइट का सफर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ गए टिकट के दाम

यहीं कारण है कि लोग एप्पल का फोन खरीदने के लिए पागल रहते हैं. इसके लिए लोग फ्लिपकार्ट से लेकर अमेजन की सेल्स में ऑफर्स का वेट करते रहते हैं.  इतना ही नहीं, आईफोन खरीदने के लिए किस्त वाले फीचर्स का भी इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उनकी सोच केवल और केवल आईफोन खरीदने की ही होती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago