(AI IMAGE)
Train Ticket Booking Issues: दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वेबसाइट हैंग होने, पेमेंट फेल होने और ऑटो-एग्जिट जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं.
दिवाली और छठ पूजा के दौरान IRCTC की बीटा वर्जन वेबसाइट पर भारी लोड के कारण पेज हैंग और पेमेंट फेल जैसी समस्याएं आ रही हैं. रोजाना पौने दो करोड़ लॉगिन के बीच रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाकर दबाव घटाने की कोशिश कर रहा है. वेबसाइट में सुधार का काम जारी है और दिसंबर से कुछ ही सेकंड में टिकट बुकिंग संभव हो सकेगी.
त्योहारों के मौसम में टिकट बुकिंग के पीक आवर्स के दौरान IRCTC की नई वेबसाइट पर ट्रैफिक का भारी दबाव देखा जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में IRCTC की नई वेबसाइट बीटा वर्जन में है. बैकएंड कनेक्टिविटी को मजबूत करने और तकनीकी कमियों को दूर करने का काम बड़े पैमाने पर जारी है. नवंबर तक यह कनेक्टिविटी कार्य पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद दिसंबर से यात्रियों को फ्लाइट टिकट की तरह महज कुछ सेकंड में आसानी से सीट बुक करने की सुविधा मिलेगी.
वेबसाइट पर रोजाना करीब 1.5 से 1.75 करोड़ लोग लॉगिन कर रहे हैं. हाल ही में 7 सितंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए थे. छठ पूजा के लिए बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में सीटें खुलते ही फुल हो रही हैं. रेलवे ने इस दबाव को कम करने के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं और जल्द ही कुछ और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
रेलवे सूत्रों का कहना है कि नवंबर के बाद ही इन तकनीकी सुधारों के ठोस नतीजे नजर आएंगे. तब तक पीक टाइम में यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन दिसंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में बेहद तेज, सहज और पारदर्शी हो जाएगी.
यह भी पढ़ें-सावधान! UPI पेमेंट करते समय की गई ये छोटी सी गलती, मिनटों में खाली कर सकती है आपका बैंक खाता
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…