देश

आईपीएस पति की चौखट पर बैठी रही पत्नी, ननद ने भी नहीं खोला दरवाजा… भरतपुर थाने पहुंचा विवाद

Khagaria SP Controversy: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानु प्रताप सिंह तथा उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब राजस्थान के भरतपुर जिले तक पहुंच गया है. 10 साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने वाले इस दंपती का रिश्ता अब तलाक की कगार पर खड़ा है.

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच का 10 साल पुराना रिश्ता अब तलाक और थाने की दहलीज तक पहुंच गया है. पत्नी का आरोप है कि पति बच्ची को उनसे दूर कर रहे हैं और परिजनों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं, जबकि आईपीएस भानु प्रताप ने इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए किसी भी टिप्पणी से इनकार किया है.

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी निवासी आईपीएस भानु प्रताप सिंह का परिवार भरतपुर की गीता कॉलोनी में रहता है. उनकी पत्नी पूजा (निवासी उदयपुरवाटी, झुंझुनूं) का आरोप है कि एसपी भानु प्रताप उनकी छह वर्ष की बेटी को लेकर भरतपुर आ गए थे, लेकिन जब वह वहां पहुंचीं तो पति वहां से निकल गए. पूजा जब अपने ससुराल और फिर विजय नगर स्थित ननद के घर पहुंचीं, तो परिजनों ने दरवाजा तक नहीं खोला. इसके बाद मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाने पहुंचा.

लव मैरिज, संघर्ष और पत्नी के गंभीर आरोप

पूजा ने बताया कि वर्ष 2015 में दोनों की मुलाकात हुई थी और 16 जनवरी 2016 को परिजनों की नाराजगी के बावजूद उन्होंने शादी की थी. शादी के शुरुआती सालों में पूजा ने भरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम कर पति के संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया. लगातार तीन बार यूपीएससी पास करने के बाद जब भानु प्रताप आईपीएस बने, तो कुछ समय सब ठीक रहा, लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया. मानसिक तनाव के कारण पूजा ने फिनाइल पी लिया था, जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया था. पूजा का कहना है कि वे विवाद नहीं चाहतीं और केवल अपना परिवार तथा बेटी वापस पाना चाहती हैं.

IPS भानु प्रताप की चुप्पी और पुलिस का पक्ष

दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर आईपीएस भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत पारिवारिक मामला है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. वहीं मथुरा गेट थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. पुलिस कानूनी सीमाओं में रहकर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बच्ची की इच्छा के अनुसार सुपुर्दगी दिलाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें-जंगल में घेराबंदी, पुलिस पर दागीं गोलियां! जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया सागर शराब कांड का मास्टरमाइंड

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago