स्वतंत्रता दिवस पर Jio का खास ऑफर
Jio Offer: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेलीकॉम कंपनी जियो (Reliance Jio) ने बंपर ऑफर की घोषणा की है. कंपनी ने एक सलाना प्लान ऑफर किया है, जिसमें कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा फ्री में मिलेंगे. कंपनी ने 2,999 रुपये का सलाना प्लान ऑफर किया है. इसके जरिए ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और हर महीने खर्च 250 रुपये से भी कम आएगा. इस प्रीपेड प्लान को लेने से ग्राहकों को 5जी डेटा भी मिलेगा.
जियो के 2,999 रुपये के प्रिपेड प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसका मतलब है कि आपका प्रिपेड सिम साल भर एक्टिव रहेगा. इस प्लान के तहत आपको एक साल में कुल 912.5 जीबी 5G डेटा फ्री मिलेगा. यानी रोजाना आपको 2.5 जीबी डेटा मुफ्त में साल भर तक मिलेगा रहेगा. अगर आपने पूरे दिन में 2.5 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर लिया है तो इसकी स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:लास्ट डेट के बाद भी आप नहीं भर सके ITR, घबराए नहीं, इस व्यवस्था के तहत कर सकते हैं फाइल
इस ऑफर के जरिए आप दूसरे कई लाभ भी उठा सकते हैं. मसलन, इसे लेने पर आप रोजाना 100 एसएमएस फ्रीम में कर सकेंगे. अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की फैसलिटी भी मिलती रहेगी. इसके अलावा इस प्लान में Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity, JioCloud समेत Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…