Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Independence Day offer: स्वतंत्रता दिवस पर Jio का खास ऑफर, साल भर का रिचार्ज फ्री, मिलेगा 5जी डेटा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेलीकॉम कंपनी जियो (Reliance Jio) ने बंपर ऑफर की घोषणा की है. कंपनी ने एक सलाना प्लान ऑफर किया है, जिसमें कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा फ्री में मिलेंगे.

स्वतंत्रता दिवस पर Jio का खास ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर Jio का खास ऑफर

Edited by Akansha

Jio Offer: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेलीकॉम कंपनी जियो (Reliance Jio) ने बंपर ऑफर की घोषणा की है. कंपनी ने एक सलाना प्लान ऑफर किया है, जिसमें कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा फ्री में मिलेंगे. कंपनी ने 2,999 रुपये का सलाना प्लान ऑफर किया है. इसके जरिए ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी और हर महीने खर्च 250 रुपये से भी कम आएगा. इस प्रीपेड प्लान को लेने से ग्राहकों को 5जी डेटा भी मिलेगा.

प्लान की खासियत

जियो के 2,999 रुपये के प्रिपेड प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसका मतलब है कि आपका प्रिपेड सिम साल भर एक्टिव रहेगा. इस प्लान के तहत आपको एक साल में कुल 912.5 जीबी 5G डेटा फ्री मिलेगा. यानी रोजाना आपको 2.5 जीबी डेटा मुफ्त में साल भर तक मिलेगा रहेगा. अगर आपने पूरे दिन में 2.5 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर लिया है तो इसकी स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:लास्ट डेट के बाद भी आप नहीं भर सके ITR, घबराए नहीं, इस व्‍यवस्‍था के तहत कर सकते हैं फाइल

JioTv, JioCinema जैसे अन्य ऑफर

इस ऑफर के जरिए आप दूसरे कई लाभ भी उठा सकते हैं. मसलन, इसे लेने पर आप रोजाना 100 एसएमएस फ्रीम में कर सकेंगे. अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की फैसलिटी भी मिलती रहेगी. इसके अलावा इस प्लान में Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity, JioCloud समेत Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital