यूटिलिटी

PM Awas Yojana 2023: पीएम आवास योजना का बढ़ा कोटा, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

PM Awas Yojna 2023:हर गरीब को अपना घर देने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के तहत पीएम आवास योजना के उत्साहजनक परिणाम सामने आए है. इसके आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से यह योजना चलाया जा रहा है. इस योजना के बेहद सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार की तरफ से पीएनम आवास योजना का कोटा लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि इसका लाभ आम लोगों को ज्यादा मिल सके. ऐसे में केंद्र सरकार ने इस बार हाल ही में इस योजना के तहत 1.44 लाख घरों का अतिरिक्त कोटा जारी किया है जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारो के आशियाने का सपना पूरा हो सके. तो आइए जानते है इस नए आवास के लिए कैसे कर सकते है आवेदन.

पीएम आवास योजना का बढ़ा कोटा

वहीं सरकार की तरफ से इस योजना के अंदर 20 अगस्त तक घर स्वीकृत करने की तिथि भी तय कर दी है. इस योजना में लाभार्थी को घर के साथ गैस, बिजली कनेक्शन, शौचालय और आयुष्मान कार्ड भी दिया जाएगा जो बिल्कुल निःशुल्क होगा. इसके साथ ही इसके लाभार्थियों को 90 से 95 दिन का मनरेगा में रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा. पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को अतिरिक्त घर मुहैया कराए जाने को लेकर सीएम योगी की अपील पर इस योजना के तहत यूपी में कोटा बढ़ाया गया है. इसके तहत राज्य भर में 1 लाख 44 हजार 200 अतिरिक्त घरों का कोटा स्वीकृत किया गया है.

इस अतिरिक्त कोटे से योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जन जाति के बेघर लोगों को ज्यादा आवास स्वीकृत किया जाएगा. इनके लिए 60 प्रतिशत आवास जबकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए इस कोटे का कुल 40 प्रतिशत आवास स्वीकृत किया गया है.

ये भी पढ़ें:आज रिलीज होगी ‘OMG 2’ और ‘Gadar 2’, ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड!

कैसे करें आवेदन

इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जमीन की रसीद , जमीन का मालिकाना दस्तावेज, मोबाइल नम्बर और इमेल आईडी (यदि हो ) तो देना होगा. इसके साथ ही योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप इसका लाभ ले सकते हैं. इसके लिए https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx वेबसाइट पर जाएं यहां से फॉर्म लेकर अपने पंचायत के माध्यम से इसके लिए आवेदन करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

33 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago