यूटिलिटी

जानें सरकार ने क्यों 5.8 करोड़ राशन कार्ड किए रद्द, चेक कर लें कहीं आपका नाम तो नहीं लिस्ट में…

Ration Card Cancelled: भारत में जरुरतमंदो के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं चलाई जाती है. इन योजनाओं में से ही एक योजना है राशन कार्ड. भारत में करोड़ों राशन कार्ड धारक है. जिसके जरिए सरकार लोगों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती है. इसके साथ ही इस राशन कार्ड से कई तरह के लाभ मिलते है. लेकिन हाल ही में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बेहद बुरी खबर आई है. दरअसल, भारत सरकार ने कुल 5.8 करोड़ के लगभग राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है. आखिर क्यों भारत सरकार ने ऐसा फैसला लिया और इस लिस्ट में कहीं आपका नाम भी तो शामिल नहीं है. आइए जानते हैं.

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी धारकों को केवाईसी करवाने के बारे में सूचना जारी कर दी गई थी. इसके लिए दो से तीन डेडलाइन भी तय की गई थी. अब जिन राशन कार्ड धारकों ने की केवाईसी नहीं करवाई उनके राशन कार्ड को सरकार की तरफ से बंद कर दिया गया है.

इस वजह से 5.8 करोड़ राशन कार्ड किए रद्द

दरअसल देश में बहुत से लोग गरीबों की आड़ में बहुत से लोग फर्जी राशन कार्ड बनवाकर सरकार की खाद्य योजना का लाभ लेते है. भारत के पब्लिक डिस्ट्रीब्यूटर सिस्टम में डिजिटाइजेशन की वजह से काफी बदलाव आया है. इससे फर्जी राशन कार्ड धारकों की पहचान करने में काफी आसानी हुई है.

ये भी पढ़ें: LIC की ये स्कीम है सुपरहिट…रोजाना 45 रुपये निवेश करके बना लेंगे 25 लाख रुपये, ये भी मिलेंगे फायदे

राशन कार्ड में नाम ऑनलाइन पता कैसे करे ?

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पोर्टल पर जाए

राशन कार्ड में नाम पता करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NSFA ) वेबसाइट को ओपन करना होगा इसके लिए सर्च गूगल बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करे.

  • राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण विकल्प को चुने

जैसे ही स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा तो राशन कार्ड से रिलेटेड कई अलग – अलग जानकारी के लिए अलग – अलग ऑप्शन दिखाई देगा. उसमे राशन कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करे उसके बाद राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण को सेलेक्ट करना है.

  • राज्य का नाम सेलेक्ट करे

राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण को सेलेक्ट करने पर सभी राज्यों का लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. इसमें अपना राज्य का नाम ढूंढे और उसे सेलेक्टे करे.

  • जिला का नाम चुने

राज्य को सेलेक्ट करने पर उस राज्य के सभी जिलों का लिस्ट ओपन हो जाएगा. अब आप जिस जिला के है उस जिला के नाम को चुने.

  • विकासखंड या नगरी निकाय सेलेक्ट करे

जिला के अंअंतर्गत आने वाले सभी विकासखंड व नगरी निकाय का लिस्ट ओपन हो जाएगा. यदि आप किसी गांव से है तो विकासखंड लिस्ट और यदि आप किसी शहर से है तो नगरी निकाय लिस्ट में अपना गांव या शहर का नाम खोज कर उसे सेलेक्ट करे.

  • राशन दुकान का नाम को सेलेक्ट करे

जैसे ही आपने विकासखंड या नगरी निकाय को चुनेंगे तो स्क्रीन पर विकासखंड या नगरी निकाय के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकानो का नाम लिस्ट ओपन हो जाएगा. लिस्ट में राशन दुकान का नाम व राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करे.

  • राशन कार्ड में नाम है या नहीं पता करे

राशन दुकान का नाम व राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करने पर सभी राशन कार्ड धारको का नाम लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इस लिस्ट में राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, कार्ड का प्रकार, पता, दुकान क्रमांक जानकारी दिया रहता है. राशन कार्ड नाम लिस्ट में अपने राशन कार्ड का नाम पता कर सकते है.

सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी

बता दें भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय की ओर से पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी कंप्लीट करवाने के बारे में सूचना जारी कर दी गई है. सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को इसके लिए डेडलाइन भी दी गई थी. लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाया. इसमें कई फर्जी राशन कार्ड धारक भी शामिल थे. सरकार ने अब इन लोगों को चिन्हित करके इनके राशन कार्ड कैंसिल कर दिए हैं. अगर आप भी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. तो 31 दिसंबर 2025 से पहले ई-केवाईसी कंप्लीट करवा लें. नहीं तो आपका राशन कार्ड भी हो सकता है कैंसिल.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

16 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

48 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

50 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago