बिजनेस

The Battle of Social Media: BlueSky के तेजी से बढ़ते Users ने एलन मस्क की बढ़ाई चिंता, Threads से भी मिल रही है चुनौती

Which platform is the future of social media? ब्लूस्काई (BlueSky) जो ट्विटर (Twitter) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) द्वारा बनाई गई एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसमें हाल ही में तेजी से बढ़ोतरी देखी है. ब्लूस्काई के यूजर्स की संख्या पिछले एक हफ्ते में 15 मिलियन से बढ़कर अब 20 मिलियन हो गई है. यह वृद्धि इस बात का संकेत है कि प्लेटफॉर्म का तेजी से विकास हो रहा है और इसके उपयोगकर्ता आधार में पिछले तीन महीनों में तीन गुना वृद्धि हुई है.

ब्लूस्काई के इस हालिया उछाल को ध्यान में रखते हुए, यह प्लेटफॉर्म अब ऐप्पल (Apple app Store) के ऐप स्टोर में पिछले छह दिनों से सबसे टॉप ऐप बना हुआ है, जबकि गूगल प्ले स्टोर (Goole Play Store) में यह पिछले चार दिनों से सबसे टॉप नॉन-गेमिंग ऐप है. एंगेडगेट (Engage Gate) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़े के अनुसार, ब्लूस्काई ने पिछले हफ्ते कई दिनों में एक मिलियन नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ा है.

अमेरिकी चुनाव की वजह से भड़के Users

ब्लूस्काई की वृद्धि का एक प्रमुख कारण X (पूर्व ट्विटर) से उपयोगकर्ताओं का पलायन माना जा रहा है. अमेरिकी चुनाव के बाद, कई अभिनेता, निर्देशक, संगीतकार और पत्रकार X को छोड़कर ब्लूस्काई जैसे प्लेटफार्मों पर चले गए हैं. यह बदलाव मुख्य रूप से इस चिंता के कारण हो रहा है कि X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच करीबी रिश्ते और 2024 के चुनाव में ट्रंप की संभावित जीत से प्लेटफार्म पर और अधिक “Toxicity” बढ़ सकती है.

ब्लूस्काई का Traffic

डेटा विश्लेषण कंपनी सिमिलरवेब (Similar Web) के अनुसार, 6 नवंबर (अमेरिकी चुनाव दिवस) के बाद केवल अमेरिका में ही 1,15,000 से अधिक X उपयोगकर्ताओं ने अपने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए. दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन ब्लूस्काई ने भी अपनी ट्रैफिक में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी.

X का Bot को लेकर किया गया तकनीकी बदलाव

ब्लूस्काई अब X से खुद को अलग करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है. वह यह वादा कर रहा है कि प्लेटफार्म पर उपयोगकर्ता द्वारा पोस्ट की गई सामग्री को AI मॉडलों को ट्रेन करने के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा. इसके विपरीत, X ने हाल ही में अपनी सेवा की शर्तों में बदलाव किया है, जिसमें यह कहा गया है कि सभी उपयोगकर्ताओं को प्लेटफार्म पर पोस्ट की गई सामग्री को ग्रोक नामक एक AI चैटबॉट को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देनी होगी. यह बदलाव X के मालिक एलोन मस्क की xAI द्वारा किए गए नए प्रयासों का हिस्सा है.

META  से भी मिल रही है चुनौती

इस बीच, मेटा का X का प्रतिद्वंदी थ्रेड्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram) के प्रमुख एडम मोस्सेरी (Adam Mosseri) के अनुसार, थ्रेड्स प्लेटफॉर्म (Threads Platform) पर हर दिन एक मिलियन नए उपयोगकर्ता साइन-अप कर रहे हैं. नवंबर की शुरुआत में, थ्रेड्स ने 275 मिलियन मासिक उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा छुआ और इसके अगले साल के शुरुआत में विज्ञापन लॉन्च करने की योजना है.

कौन होगा सोशल मीडिया का भविष्य

इस प्रकार, ब्लूस्काई और थ्रेड्स जैसी नयी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X के लिए एक चुनौती बनकर उभरी हैं, खासकर तब जब X पर एलोन मस्क के नेतृत्व में कई बदलाव हो रहे हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इन प्लेटफार्मों के बीच प्रतिस्पर्धा किस तरह से विकसित होती है और कौन सा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया के भविष्य पर अपनी छाप छोड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

34 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago