टू व्हीलर की बिक्री ने दर्ज किया रिकॉर्ड.
भारत में त्योहारी सीजन (3 अक्टूबर-13 नवंबर) के दौरान दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 14% की मजबूत वृद्धि हुई. यह जानकारी हाल में ही सामने आई है.
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA की ओर से दोपहिया वाहन इंडस्ट्री के लिए जारी किए थोक बिक्री आउटलुक में कहा गया है कि वित्त वर्ष 25 में इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ 11 से 14% रह सकती है. इसकी वजह स्थिर रिप्लेसमेंट मांग और अच्छे मानसून के कारण ग्रामीण मांग का मजबूत होना है.
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 6% बढ़कर 6.5 लाख यूनिट्स रही है. इसकी वजह आकर्षिक डिस्काउंट और अच्छे फाइनेंसिंग के विकल्प होना है.
हालांकि, त्योहारी सीजन में अच्छी खुदरा बिक्री के बावजूद उच्च इन्वेंट्री स्तरों ने थोक वॉल्यूम में वृद्धि को कम कर दिया.
अर्धशहरी और ग्रामीण बुकिंग में खासा बढ़ोतरी
रिपोर्ट में चैनल चेक के आधार पर बताया गया कि विशेषकर अर्धशहरी और ग्रामीण बुकिंग में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ फुटफॉल में वृद्धि हुई है. इन्वेंट्री स्तर भी सामान्य स्तरों पर आ गए हैं.
अक्टूबर महीने में देश में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.2% बढ़कर 21.64 लाख इकाई हो गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह 18.96 लाख इकाई थी.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कारों और एसयूवी सहित यात्री वाहनों की बिक्री भी अक्टूबर में बढ़कर 3.93 लाख इकाई के अपने उच्चतम मासिक स्तर पर पहुंच गई, जो कि अक्टूबर 2023 के 3.9 लाख इकाई के उच्च आधार आंकड़े से 0.9% से अधिक है.
बाजार के जानकारों का कहना है कि दोपहिया वाहनों की अधिक बिक्री का मतलब अच्छे मानसून के कारण बेहतर फसल होने से ग्रामीण इलाकों में आय में बढ़ोतरी होना है.
– भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…