यूटिलिटी

PM Ujjwala Yojana: 5 वर्षों में गरीब परिवारों द्वारा रिफिल कराए गए LPG सिलेंडर की संख्या हुई दोगुनी, जानें 1 मार्च तक कितने सिलेंडर दिए जा चुके

PM Ujjwala Yojana 2025: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब परिवारों द्वारा रिफिल कराए गए एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बीते पांच वर्षों में दोगुनी हो गई है. यह जानकारी सरकार द्वारा संसद में दी गई.

सरकार के मुताबिक, PMUY Scheme के तहत लाभार्थी परिवारों की एलपीजी खपत बढ़कर 4.5 सिलेंडर प्रति वर्ष हो गई है.

रिफिल सिलेंडर की संख्या 5 साल में दोगुनी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने संसद को बताया कि 1 मार्च 2025 तक देश भर में 10.33 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन दिए जा चुके हैं. इस योजना के तहत रिफिल सिलेंडर की संख्या पांच साल में दोगुनी हो गई है.

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 41.95 करोड़ रिफिल वितरित किए गए, जबकि 2023-24 के 12 महीनों में 39.38 करोड़ रिफिल वितरित किए गए थे. वहीं, 2019-20 में रिफिल की संख्या 22.80 करोड़ थी, जो पांच साल पहले की तुलना में इस वित्त वर्ष में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

234.02 करोड़ एलपीजी रिफिल वितरित किए

सरकार ने कहा कि पीएमयूवाई की शुरुआत के बाद से, तेल विपणन कंपनियों ने फरवरी 2025 तक पीएमयूवाई ग्राहकों को प्रारंभिक इंस्टॉलेशन रिफिल सहित कुल 234.02 करोड़ एलपीजी रिफिल वितरित किए हैं. वित्त वर्ष 2024-25 (फरवरी 2025 तक) में तेल कंपनियां प्रतिदिन लगभग 12.6 लाख एलपीजी रिफिल वितरित कर रही हैं.

पीएमयूवाई को मई 2016 में देश भर के गरीब परिवारों की महिलाओं को जमा-मुक्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था.

सितंबर 2019 में 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी

इस योजना के तहत सितंबर 2019 में 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया था. शेष गरीब परिवारों को कवर करने के लिए उज्ज्वला 2.0 योजना का दूसरा चरण अगस्त 2021 में शुरू किया गया और जनवरी 2023 तक 1.60 करोड़ कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं.

इसके अलावा, सितंबर 2023 में केंद्र सरकार ने 75 लाख अतिरिक्त पीएमयूवाई एलपीजी कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दी थी. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 8 जुलाई 2024 तक 75 लाख पीएमयूवाई कनेक्शन जारी करने का काम पूरा कर लिया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago