IPL 2025 GT vs PBKS: आईपीएल 2025 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबले हुए हैं, ऐसे में इस मैच में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
गुजरात और पंजाब के बीच अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में चार मैच अंतिम ओवर तक पहुंचे हैं. यह दिखाता है कि दोनों टीमों के बीच टक्कर हमेशा कांटे की होती है. इन मुकाबलों में गुजरात ने तीन और पंजाब ने दो मैच जीते हैं.
यह मुकाबला सिर्फ बैटिंग का नहीं बल्कि टॉप स्पिनर्स की भिड़ंत का भी होगा. राशिद खान आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर पिछले दो सीजन के आंकड़े देखें तो राशिद ने 37 विकेट झटके हैं, जबकि युजवेंद्र चहल 39 विकेट के साथ उनसे आगे हैं. दोनों गेंदबाज मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं.
गुजरात के पास इस बार शुभमन गिल और जॉस बटलर की नई ओपनिंग जोड़ी है. ये दोनों पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे. दूसरी तरफ, पंजाब के अर्शदीप सिंह उनके खिलाफ नई गेंद से आक्रमण करेंगे. अर्शदीप के खिलाफ बटलर का स्ट्राइक रेट 150 है, जबकि गिल का 126. गिल इस आंकड़े को सुधारना चाहेंगे, वहीं अर्शदीप उन्हें जल्दी आउट करने की रणनीति बनाएंगे.
ग्लेन मैक्सवेल और राशिद खान के बीच एक दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है. राशिद ने अब तक मैक्सवेल को 15 टी20 पारियों में सिर्फ 117 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने दिए हैं और तीन बार आउट किया है. अगर राशिद ने इसी लय को बरकरार रखा, तो मैक्सवेल के लिए रन बनाना मुश्किल हो सकता है.
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. इस मैदान पर बड़े हिटर्स अपना जलवा दिखा सकते हैं. गुजरात के पास जॉस बटलर (160 आईपीएल छक्के) और मार्कस स्टॉयनिस (91 छक्के) जैसे खिलाड़ी हैं, तो वहीं पंजाब के पास ग्लेन मैक्सवेल (161 छक्के) के अलावा शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जो तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…