Bihar Police Constable Admit Card 2025: अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा देंगे, तो आपके लिए यह अहम जानकारी है. केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) ने 20 जुलाई 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
जानें किन तिथियों पर होंगी परीक्षाएं और कब आएंगे एडमिट कार्ड?
कांस्टेबल की लिखित परीक्षा छह अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की पूरी शेड्यूल इस प्रकार है:
- 16 जुलाई 2025: परीक्षा (एडमिट कार्ड पहले ही जारी)
- 20 जुलाई 2025: परीक्षा (एडमिट कार्ड 13 जुलाई को जारी)
- 23 जुलाई 2025: परीक्षा (एडमिट कार्ड 16 जुलाई को जारी होगा)
- 27 जुलाई 2025: परीक्षा (एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी)
- 30 जुलाई 2025: परीक्षा (एडमिट कार्ड 23 जुलाई को आएगा)
- 3 अगस्त 2025: परीक्षा (एडमिट कार्ड 27 जुलाई को जारी होगा)
Bihar Police Constable Admit Card 2025 Download Link
परीक्षा का समय और प्रवेश की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना होगा. 10:30 बजे के बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा स्थल पहुंचने की सलाह दी गई है, जिससे चेकिंग में कोई परेशानी न हो.
राज्यभर के सभी 38 जिला मुख्यालयों में कुल 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, पिता का नाम आदि विवरण होंगे. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा. यहां रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और अपनी जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें.
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकालें.
ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता की सरकार ने दी दिल्ली की टीचर्स को खुशखबरी, इन सरकारी टीचर्स की बढ़ाई सेवा अवधि और सैलरी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

